scriptविभागों के नोडल अधिकारी देंगे काम को गति | Nodal officers of departments will speed up work | Patrika News

विभागों के नोडल अधिकारी देंगे काम को गति

locationजयपुरPublished: Dec 15, 2019 11:47:30 pm

Submitted by:

manoj sharma

स्मार्ट सिटी परियोजना
 

विभागों के नोडल अधिकारी देंगे काम को गति

विभागों के नोडल अधिकारी देंगे काम को गति

जयपुर।
परकोटे में स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत चल रहे कामों को तेजी से पूरा करने के लिए परियोजना के अधिकारी हरकत में आए हैं। अब परकोटे में स्मार्ट परियोजना के तहत जितने भी काम हो रहे हैं, उनसे संबंधित सभी विभागों में नोडल अधिकारी बनाए जाएंगे। स्वायत्त शासन सचिव के निर्देश पर जेडीए और निगम में नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, जो स्मार्ट सिटी परियोजना के काम के बीच तालमेल बैठाएंगे।
जानकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत परकोटे में चल रहे काम कछुआ चाल से चल रहे हैं। जिसका कारण स्मार्ट सिटी परियोजना और अन्य विभागों में तालमेल की कमी को बताया गया है। परियोजना के अधिकारी कहीं से विद्युत लाइन हटाना, सड़क को खोदना व पानी की लाइन को बदलना चाहते थे। ऐसे में विभागों में तालमेल नहीं होना काम में आड़े आ रहा था।
काम की कछुआ चाल और विभागों में तालमेल नहीं होने पर स्वायत्त शासन सचिव भवानी सिंह देथा ने संबधित विभागों के अधिकारियों को पत्र लिख कर स्मार्ट परियोजना के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा था। पत्र के बाद जेडीए और नगर निगम ने नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं, वहीं अन्य संबधित विभागों में भी जल्द ही नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे जिससे परकोटे में चल रहे कामों को गति दी जा सके।
——
परकोटे में जो काम चल रहे हैं, उनसे कई विभाग जुड़े हैं। काम जल्दी पूरा हो और विभागों में तालमेल हो इसके लिए संबधित विभागों में नोडल अधिकारी की नियुक्ति के लिए पत्र लिखा गया था। संबधित विभागों में जल्द ही नोडल अधिकारी नियुक्त हो जाएंगे और फिर काम तेजी से होगा।
लोकबंधु, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, स्मार्ट सिटी परियोजना,जयपुर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो