script

यहां मौजूदा अध्यक्ष नहीं,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का जलवा

locationजयपुरPublished: Jul 28, 2018 11:57:08 am

Submitted by:

PUNEET SHARMA

www.patrika.com/rajasthan-news/

bjp ashok parnami
यहां मौजूदा अध्यक्ष नहीं,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का जलवा
जयपुर।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जहां आगामी विधान सभा चुनाव के लिए आईटी और सोशल मीडिया पर जोर दे रहे हैं लेकिन प्रदेश भाजपा अब भी आईटी ओर सोशल मीडिया के अपडेट से अनजान है है या अनजान बनी रहना चाहती है। स्थिति ऐसी है कि प्रदेश भाजपा की वेबसाइट पर अब भी पूर्व प्रदेश अध्यक्ष परनमी का परचम लहरा रहा है। वहीं भाजपा की दिल्ली से लेकर राजस्थान चार भाजपा की चार बडी हस्तियों में मुख्यमंत्री के बाद परनामी का नाम ही लिखा हुआ है। ऐस में पार्टी के कार्यकर्ता ही भ्रमित हो रहे हैं कि पार्टी का अध्यक्ष किसे माने।
प्रदेश भाजप अध्यक्ष के पद पर मदन लाल सैनी की नियुक्ति हो गई है। लेकिन प्रदेश भाजपा की वेबसाइट अब भी पुराने ढर्रे पर चल रही है। यहां साइट के डाउनलोड कॉलम में जब देखते हैं तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का भी नाम लिखा हुआ है।
वहीं डाउनलोड कॉलम में अशोक परनामी के फोटो वाले पोस्टर हैं और उन्हें इन पोस्टर्स में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ दिखाया जा रहा हैं। ऐसे में कार्यकर्ता अब भी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष समझ रहे है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस भ्रम की स्थिति के कारण कई बार अजीब स्थिति हो जाती है। क्योंकि सरकार की जितनी भी योजनाएं हैं उन योजनाओं पर परनामी को प्रमुखता से दिखाया जा रहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बदलते ही पार्टी की आईटी टीम ने वेबसाइट के होमपेज को ही अपडेट किया है। लेकिन वेबसाइट के अन्य कॉलमों को अपडेट नहीं किया गया है। कुछ पार्टी पदाधिकारी तर्क दे रहे हैं कि अगर परनामी के पोस्टर्स साइट पर हैं तो हर्ज क्या है वे पार्टी के अध्यक्ष रह चुके हैं।
—————————————————————
हो सकता है के वेबसाइट के अपडेटश में यह कॉलम छूट गया हो। जल्द ही इसे भी अपडेट कर दिया जाएगा।
विनय कौशिक,भाजपा मॉनिटरिंग सैल

ट्रेंडिंग वीडियो