scriptहोमगार्ड भर्ती 2020 के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस | Notice on petition filed against home guard recruitment 2020 | Patrika News

होमगार्ड भर्ती 2020 के खिलाफ दायर याचिका पर नोटिस

locationजयपुरPublished: Jul 03, 2020 08:03:35 pm

Submitted by:

KAMLESH AGARWAL

एसीएस गृह, डीजी और आईजी होमगार्ड को जारी किया नोटिस

highcourt.jpg
जयपुर।

होमगार्ड के 2500 पदों के लिए निकाली गयी भर्ती पर रोक लगाने के लिए दायर याचिका पर उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। न्यायालय ने एसीएस गृह, डीजी होमगार्ड और आईजी होमगार्ड को नोटिस जारी कर पूछा है कि क्यों नही भर्ती पर रोक लगा दी जाए। न्यायालय ने सभी को एक सप्ताह में जवाब पेश करने के आदेश दिए हैं।
राजस्थान होमगार्ड कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष झलकनसिंह ने याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता गीतेश जोशी ने कहा कि भर्ती में कई नियमों का उल्लंघन हुआ है और कर्मचारियों के साथ किए गए समझौते के भी खिलाफ है। प्रदेश में कुल 30714 होमगार्ड के पद स्वीकृत है इन पदों पर कुल 28 हजार 400 होमगार्ड पंजीकृत है। सरकार इन पंजीकृत होमगार्ड में प्रतिमाह सिर्फ 9500 होमगार्ड को ही रोजगार दे रही है। कोरोना की स्थिति में भी कुल 18 हजार होमगार्ड को ही रोजगार दिया जा सका है। ऐसे में नई भर्ती में किस तरह से ड्यूटी दी जाएगी इसको स्पष्ट नहीं किया गया है। 2017 में किए गए समझौते के अनुसार पंजीकृत कुल होमगार्ड के 70 प्रतिशत को रोजगार मिलने पर ही नई भर्ती को मंजूरी दी जा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो