scriptNovember 7 time ended, ration distribution could not be done | 7 नवंबर का समय समाप्त, नहीं हो सका राशन वितरण... | Patrika News

7 नवंबर का समय समाप्त, नहीं हो सका राशन वितरण...

locationजयपुरPublished: Nov 08, 2022 08:39:36 pm

Submitted by:

Manish Chaturvedi

राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना में खाद्य वितरण की अवधि को सात नवंबर तक बढ़ाया गया था। लेकिन राशन वितरण नहीं हो सका।

7 नवंबर का समय समाप्त, नहीं हो सका राशन वितरण...
7 नवंबर का समय समाप्त, नहीं हो सका राशन वितरण...

जयपुर। राजस्थान में खाद्य सुरक्षा योजना में खाद्य वितरण की अवधि को सात नवंबर तक बढ़ाया गया था। ताकि सभी लोगों को खाद्य वितरण हो सके। लेकिन अब यह अवधि कल समाप्त हो चुकी है, फिर भी अधिकांश जगहों पर लोगों को राशन सामग्री नहीं मिल सकी है। खाद्य विभाग के अधिकारियों के पास अब भी राशन डीलरों की ओर से लगातार शिकायतें आ रहीं है। राशन डीलरों का कहना है कि समस्या जस की तस है। सात दिन पहले समय बढ़ाकर औपचारिकता की गई। लेकिन विभाग की ओर से कोई सुधार नहीं किया गया। पहले 31 अक्टूबर तक राशन वितरण किया जाना था। लेकिन अवधि बढ़ाकर सात नवंबर की गई थी।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.