scriptअब प्रन्नशियेशन में मदद करेगा गूगल | Now Google will help in pronunciation | Patrika News

अब प्रन्नशियेशन में मदद करेगा गूगल

locationजयपुरPublished: Nov 16, 2019 06:41:34 pm

Submitted by:

Khusendra Tiwari

गूगल लाया नया फीचर
 
 

अब प्रन्नशियेशन में मदद करेगा गूगल

अब प्रन्नशियेशन में मदद करेगा गूगल

अक्सर हम सभी के लिए कुछ शब्दों को बोल पाना मुश्किल काम होता है। वहीं कुछ शब्दों को लेकर हम कन्फ्यूज रहते हैं। पॉपुलर सर्च इंजन गूगल google हमारी इस समस्या का जल्द समाधान निकालने जा रहा है। दरअसल जल्द ही गूगल ऐसा फीचर लॉन्च करने जा रहा है, जो हमारी वॉकेल्बरी स्किल को दुरस्त करने में मदद करेगा। साथ ही इसके जरिए यूजर अपने प्रन्नशियेशन (pronunciation) को भी सुधार सकेंगे। जी हां, अमेरीकी टेक कंपनी गूगल Google अब लोगों को बोलना भी सिखाएगी। आप अभी तक जिस गूगल से अपने सवालों का हल निकालते थे, वो अब आपको बोलना भी सीखेगा। दरअसल गूगल ने अपने गूगल सर्च के लिए एक नया फीचर पेश किया है।गूगल के इस नए फीचर के तहत लोग अपना उच्चारण यानी प्रन्नशिएशन (pronunciation) चेक कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले तक आप गूगल सर्च करके किसी शब्द का सही उच्चारण सुन सकते थे, लेकिन नए फीचर के तहत सही बोल भी सकेंगे। गूगल ने इस फीचर के लिए मशीन लर्निंग का इस्तेमाल किया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Artificial intellgence के जरिए ये एनालाइज किया जाता है कि किसी शब्द का उच्चारण कैसे करें। गूगल का स्पीच रिकॉग्निशन टूल आपके बोले गए शब्द का प्रोसेस करेगा और इसे एक्सपर्ट के उच्चारण के साथ मैच करेगा। गूगल पर आप किसी ऐसे शब्द को लिख कर सर्च करें जिसके उच्चारण में आपको दिक्कत होती है या फिर ऐसा लगता है कि आप इस शब्द का उच्चारण ठीक से नहीं कर पा रहे हैं। यहां आपको स्पीक नॉउ का ऑप्शन मिलेगा, इसके लिए आपको गूगल असिस्टेंट्स के माइक आइकॉन की सहायता लेनी होगी। माइक आइकन पर टैप करने के बाद आप उस शब्द को बोल सकते हैं। यह जानकारी मिल रही है कि फिलहाल यह फीचर टेस्टिंग में चल रहा है। आपके बोलने के बाद यहां बताया जाएगा कि आपने सही बोला या नहीं। आप बोलने में क्या गलती कर रहे हैं और इसे कैसे ठीक किया जा सकता है इसका भी सजेशन मिलेगा। आपको बता दें कि फिलहाल इस फीचर की सुविधा इंग्लिश में मिलेगी, लेकिन एक्सपट्र्स से मिली जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में अन्य भाषाओं में भी यूजर इसके आनन्द ले सकेंगे। यह ऑप्शन लोगों के लिए बेहतर साबित हो इसे ध्यान में रखते हुए भी गूगल Google इसमें अन्य ऑप्शंस को जोडऩे की कोशिश भी करेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो