script

अब पाठ्य पुस्तकों में भी बदलेगा पद्मिनी का इतिहास : देवनानी

locationजयपुरPublished: Dec 05, 2017 11:14:06 am

संजय लीला भंसाली की पद्मावती में दिखाए जा रहे तथ्यों पर विवाद की स्थिति बनने के बाद सरकार भी सजग हो गई है।

padmawati
चित्तौडग़ढ़। संजय लीला भंसाली की पद्मावती में दिखाए जा रहे तथ्यों पर विवाद की स्थिति बनने के बाद सरकार भी सजग हो गई है। अब चित्तौडग़ढ़ की रानी पद्मिनी को लेकर इतिहास में पढ़ाए जा रहे तथ्यों में भी बदलाव की तैयारी है।
इस बारे में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने ये संकेत दिए। उन्होंने कहा कि रानी पद्मिनी का गलत इतिहास किसी तरह से बच्चों को नहीं पढ़ाया जाएगा। अभी पाठ्यक्रम में जो भी पद्मिनी का इतिहास है, उसकी पड़ताल के लिए माध्यमिक शिक्षा को विभाग को निर्देश दिए गए हैं। तथ्यों की पड़ताल के बाद आवश्यकता अनुसार इसमें बदलाव किया जाएगा।
35 हजार थर्डग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए रीट परीक्षा
उन्होंने शिक्षक भर्ती संबंधी सवाल पर आरोप लगाया कि राज्य की पिछली कांग्रेस सरकार ने एक भी शिक्षक की भर्ती नहीं की। उन्होंने दावा किया कि 87 हजार शिक्षकों की भर्ती कर चुके है। 35 हजार थर्डग्रेड शिक्षकों की भर्ती के लिए रीट की दोबारा परीक्षा करवा रहे है।
चार लाख कर्मचारियों, 42 लाख बच्चों का डाटा ऑनलाइन
उन्होंने कहा कि हमने शाला दर्पण और शाला दर्शन ऐसे पोर्टल बनाए जिस पर चार लाख कर्मचारियों व 42 लाख बच्चों का डाटा ऑनलाइन किया गया। स्टाफिंग पैटर्न के बाद शिक्षकों को माध्यमिक स्कूलों में लगाया है, उससे प्राथमिक स्कूलों में जो पद रिक्त हुए उनके लिए रीट की परीक्षा हो रही, जिससे इन पदों की पूर्ति की जाएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो