scriptठेकेदार कंपनी के हूपर नहीं आते, अब निगम के वाहन उठाएंगे कचरा, कर्मचारियों को मिलेंगे मास्क-सेनेटाइजर | Now JMC vehicle will pick garbage, workers get mask-sanitizer | Patrika News

ठेकेदार कंपनी के हूपर नहीं आते, अब निगम के वाहन उठाएंगे कचरा, कर्मचारियों को मिलेंगे मास्क-सेनेटाइजर

locationजयपुरPublished: Mar 27, 2020 10:07:29 am

Submitted by:

dinesh

बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने फैसला किया है कि जहां पर बीवाजी कंपनी के हूपर नहीं पहुंच रहे हैं, वहां पर नगर निगम अपने संसाधन लगाकर कचरा उठवाएगा। ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे…

jmc.jpg
जयपुर। नगर निगम ( Jaipur Nagar Nigam ) ने कोरोना वायरस ( coronavirus ) के संक्रमण को देखते हुए शहर की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की है। इसमें नगर निगम की ठेकेदार कंपनी बीवीजी के कचरा वाहन नहीं आने की शिकायतें मिली है। बारिश के मौसम को देखते हुए नगर निगम ने फैसला किया है कि जहां पर बीवाजी कंपनी के हूपर नहीं पहुंच रहे हैं, वहां पर नगर निगम अपने संसाधन लगाकर कचरा उठवाएगा। ताकि शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
नगर निगम आयुक्त विजयपाल सिंह का कहना है कि सफाई व्यवस्था में लगे करीब 10 हजार कर्मचारियों को मास्क सेनेटाइजर उपलब्ध करवाया जाएगा। निगम प्रत्येक कर्मचारी को मास्क और 180 एमएल सेनेटाइजर उपलब्ध करवाएगा। जिससे निगम के सफाई कर्मचारियों में संक्रमण का खतरा कम हो सके। वहीं, नगरीय विकास विभाग जयपुर समेत सभी निकायों के सफाई कर्मचारियों, जमादारों, स्वास्थ्य निरीक्षकों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन और दस्ताने खरीदने के लिए एक 1000 रूपए नकद देगा। इस राशि से सफाई अभियान में लगे कर्मचारी खुद मास्क और सेनेटाइजर खरीद सकेंगे। इस संबंध में नगरीय विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो