scriptअब कई विभागों की सूचना मिलेगी एक ही पोर्टल पर, जन सूचना पोर्टल की लॉन्चिंग 13 को | Now many departments will get information on a single portal | Patrika News

अब कई विभागों की सूचना मिलेगी एक ही पोर्टल पर, जन सूचना पोर्टल की लॉन्चिंग 13 को

locationजयपुरPublished: Sep 04, 2019 06:25:25 pm

Submitted by:

firoz shaifi

पोर्टल में मिलेगी सरकार की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

 dp gupta

dp gupta

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के आम जनता को सरकार की सभी जनकल्याण योजनाओं की जानकारी एक जगह देने के लिए नया पोर्टल तैयार किया है। इस पोर्टल को जन सूचना पोर्टल नाम दिया गया है। इस पोर्टल की खास बात ये है कि सरकार बिना मांगे ही सारी सूचनाएं इस पोर्टल पर उपलब्ध करेगी, जिससे आम जन को सूचना का अधिकार अधिनियम का कम से कम सहारा लेना पड़े। इस जन सूचना पोर्टल की लॉन्चिंग 13 सिंतबर को बिरला सभागार में आयोजित होने वाले एक समारोह में होगी।

वहीं इस पोर्टल की लॉन्चिंग की तैयारियों को लेकर बुधवार को राज्य के मुख्य सचिव डी.बी गुप्ता ने कई विभागों के अधिकारियो की बैठक ली। डीबी गुप्ता ने कहा कि इस पोर्टल के शुरू होने के बाद सूचना का अधिकार अधिनियम और अधिक सशक्त होगा क्योंकि पोर्टल पर आम जन को जन सूचनाएं बिना मांगे ही उपलब्ध होंगी।
पोर्टल पर विभिन्न विभागों की ओर से जारी सूचनाओं को एकत्रित कर इस पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। डीबी गुप्ता ने कहा कि इस पोर्टल के माध्यम से न केवल काम में पारदर्शिता आएगी, बल्कि लोकसेवकों की जवाबदेही भी तय होगी।
प्रथम चरण में पोर्टल पर लगभग 12 विभागों की 22 योजनाओं से संबंधित जानकारियां उपलब्ध होंगी। इसके इसके बाद पोर्टल पर जानकारियों का दायरा और बढाया जाएगा नई योजनाएं व नए प्रावधान भी जोड़े जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल देश में सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत नजीर बनेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो