जयपुर

राज्यभर में चलाया जाएगा ‘नो मास्क, नो एंट्री’ अभियान

— राजस्थान अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ चलाएगा अभियान

जयपुरSep 19, 2020 / 11:53 am

Tasneem Khan

Now ‘no mask, no entry’ campaign

जयपुर। लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के लिए अब राजस्थान अल्पसंख्यक अधिकारी कर्मचारी महासंघ ने भी अभियान चलाने की रूपरेखा बनाई है। महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी की शनिवार को हुई बैठक में मुख्यालय स्तर पर हुई बैठक में ‘नो मास्क, नो एंट्री’ अभियान को राज्यभर में चलाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेशाध्यक्ष हारुन खान की अध्यक्षता में हुए बैठक सभी पदाधिकारी शामिल हुए। प्रदेश सचिव जावेद अहमद नकवी ने बताया कि कोरोना महामारी के प्रकोप को रोकने के लिए महासंघ की ओर से चरणबद्ध तरीके से यह संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत इस सप्ताह से कोटा संभाग से की जाएगी। उसके बाद बाकी सभी संभागों में भी इस अभियान को गति दी जाएगी। प्रदेशाध्यक्ष हारून खान ने बताया कि ‘नो मास्क, नो एंट्री’ अभियान में प्रदेशभर में कार्यशालाएं आयोजित कर आम लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, व्यापारी, मजदूर, आम लोगों के साथ संवाद किया जाएगा। साथ ही ‘नो मास्क, नो एंट्री’ अभियान से जोड़ा जाएगा। इस बारे में महासंघ के सभी जिलाअध्यक्ष और जिला कार्यकारिणी को इस जन जागरण अभियान को शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.