scriptNow Priyanka will hold a meeting in the village of Sikrai | सिकराय के जिस गांव में रूके थे राहुल, अब प्रियंका करेगी सभा | Patrika News

सिकराय के जिस गांव में रूके थे राहुल, अब प्रियंका करेगी सभा

locationजयपुरPublished: Oct 18, 2023 07:57:57 pm

Submitted by:

rahul Singh

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले साल अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दौसा के सिकराय में जिस गांव में रूके थे, वहां पर अब उनकी बहन प्रियंका गांधी 20 अक्टूबर को आएगी और जनसभा को सम्बोधित करेगी।

सिकराय के जिस गांव में रूके थे राहुल, अब प्रियंका करेगी सभा
सिकराय के जिस गांव में रूके थे राहुल, अब प्रियंका करेगी सभा
जयपुर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पिछले साल अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दौसा के सिकराय में जिस गांव में रूके थे, वहां पर अब उनकी बहन प्रियंका गांधी 20 अक्टूबर को आएगी और जनसभा को सम्बोधित करेगी। ईआरसीपी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी इससे जुडे़ 13 जिलों में जनजागरण कर रही है और इसी के तहत पि्रयंका कांदोली गांव में आ रही है। जनसभा में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, एआईसीसी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, एआईसीसी सचिव व सह प्रभारी अमृता धवन, काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ भी भाग लेंगे। जनसभा की तैयारी के लिए जयपुर शहर, जयपुर देहात, दौसा, अलवर जिला कांग्रेस कमेटियों की बैठक कर पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई है। सभी नेता मंडल स्तर पर सभाएं कर रहे हैं। इस सभा में आसपास के जिलों से ज्यादा लोग आएंगे। इससे पहले 16 अक्टूबर को बारां में जनसभा की गई थी जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सम्बोधित किया था।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.