scriptआजकल तिरंगे की जगह दोरंगा मजबूत हो रहा है | Nowadays, the taranga is getting stronger instead of the Tricolor. | Patrika News

आजकल तिरंगे की जगह दोरंगा मजबूत हो रहा है

locationजयपुरPublished: May 22, 2018 07:59:00 pm

Submitted by:

Umesh Sharma

सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी भाई ने चुनावी बैठक में दिया मंत्रसेवादल की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर

congress sewadal

आजकल तिरंगे की जगह दोरंगा मजबूत हो रहा है

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा है कि अब सेवादल नेताओं को सेल्यूट देने वाला और चाकरी करने वाला संगठन नहीं रहेगा। सेवादल अपनी कमजोरियों को दूर करने का प्रयास करेगा। देसाई ने पीसीसी में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सेवादल के पदों पर सालों से कब्जा जमाए निष्क्रिय पदाधिकारीयों की भी सूची बनाई जा रही है, जिन्हें जल्द हटाया जाएगा और युवाओं को मौका दिया जाएगा। सूची लगभग लगभग पूरे प्रदेश की तैयार हो चुकी है।

तिरंगे की जगह दोरंगा मजबूत हो रहा है
लालजी देसाई ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल तिरंगे की जगह दोरंगा मजबूत हो रहा है। यह दोरंगा जनता की वजह से नहीं पूंजीपतियों की वजह से मजबूत हो रहा है, लेकिन इन सब चुनौतियों से कांग्रेस सेवादल ही एक ऐसा संगठन है जिससे पहले अंग्रेज डरते थे अब आरएसएस की सोच से लड़ेगा।

आरएसएस ओर सेवादल की तुलना गलत
आरएसएस और सेवादल की तुलना के सवाल पर देसाई ने कहा कि इन दोनो संगठनों की आपस में कोई तुलना कर रही नहीं सकता। आरएसएस विभाजन करवाता है जबकि सेवादल देश में शांति फैलाने वाला संगठन है। देश अभी ऐसे वक्त से गुजर रहा है जब संविधान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। यहां तक की बोलने की स्वतंत्रता को रोकने के लिए भी विभाजनकारी शक्तियां काम कर रही है।
चुनावाें में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा सेवादल

देसार्इ ने कहा कि सेवादल आगामी चुनावों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका तो निभाएगा ही। साथ ही जिस तरह से कांग्रेस का हर फ्रंटल आर्गनाइजेशन टिकट की मांग करता है उसी तरह से योग्य उम्मदीदवारों के लिए सेवादल संगठन भी टिकट मांगेगा, ताकि सेवादल को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। हालांकि सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि वो केवल टिकट की बात नहीं करेंगे, बल्कि कांग्रेस को जीत दिलवाने के लिए खुद को पंचायत स्तर तक मजबूत करेंगे। उन्होने स्वीकार किया कि अभी देशभर में 1140 जिलो में सेवादल है लेकिन 340 जिलों में सेवादल अभी सक्रिय नही है अब हमे इसे पुरी तरह से एक्टिव करना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो