scriptNSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान का इस्तीफा, यौन शोषण के लगे थे आरोप | Nsui president Fairoz Khan resign | Patrika News

NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान का इस्तीफा, यौन शोषण के लगे थे आरोप

locationजयपुरPublished: Oct 16, 2018 04:59:04 pm

Submitted by:

rohit sharma

www.patrika.com/rajasthan-news

जयपुर ।

प्रदेश में गरमाए सियासी महौल के बीच बड़ी खबर है। NSUI के राष्ट्रिय अध्यक्ष फिरोज खान के अपने पद से इस्तीफा देने की खबर सामने आ रही है। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान पर कथित तौर पर यौन शोषण के आरोप लगे थे। इन्ही आरोपों के बाद फिरोज खान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एनएसयूआई सदस्य ने फिरोज खान पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे। इसी के साथ मंगलवार को NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। फ़िलहाल NSUI ने मामले को गंभीर लेते हुए जांच कमेटी भी गठित कर दी है। मामले की जांच आगे जारी है।
बता दें कि फिरोज खान प्रदेश के राजस्थान विश्वविद्यालय चुनावों में भी NSUI की तरफ से सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। फिरोज खान विश्वविद्यालय के चुनावों से पहले कई बार राजधानी जयपुर में भी छात्र संगठन के साथ सभा कर चुके हैं। ऐसे में कुछ प्रदेश में विश्वविधालय चुनाव से पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान पर आरोप लगाया था कि वे महिलाओं को होटल में बुलाते हैं।
गौरतलब है कि फिरोज खान पर पहले भी गंभीर आरोप लगे थे। जिस में महिला मित्र के साथ थित तौर पर अश्लील चैटिंग सामने आई थी। लेकिन इस मामले में कांग्रेस ने कमेटी ने जांच कर फिरोज खान को क्लीन चिट दे दी थी।
https://twitter.com/RahulGandhi?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं कुछ दिनों पहले फिरोज खान पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे। गुंजा कपूर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को ट्वीट के जरिए एक पत्र दिया था जो पूर्ण रूप से सार्वजनिक था। जिसमें फिरोज खान पर महिलाओं के उत्पीड़न के आरोप थे। फिरोज खान के कांग्रेस राष्ट्रिय अध्यक्ष राहुल गांधी से भी नजदीकी संबंध रहे हैं। फिरोज खान अपने सोशल अकाउंट पर कई बार राहुल गांधी के साथ तस्वीरें भी पोस्ट कर चुके हैं। फ़िलहाल NSUI ने मामले में एक कमेटी गठित की थी जो मामले की जांच कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो