एक हजार पुरुषों की तुलना में 902 महिला मतदाता
जिले की मतदाता सूची में प्रत्येक एक हजार पुरुषों की तुलना में 902 महिला मतदाता हैं। जिले में सर्विस मतदाताओं की संख्या 7196 है। विधानसभा चुनावों के लिए जिले में 4612 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शहरी क्षेत्र में 2053 और ग्रामीण क्षेत्र में 2559 मतदान केंद्र हैं। ये सभी 2425 स्थानों पर हैं।

30 हजार 362 मतदाताओं की कमी
जिला निर्वाचन अधिकारी महाजन ने बताया कि जिले में एक जनवरी 2018 की अर्हता के आधार पर 31 जुलाई 2018 को विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के प्रारूप का प्रकाशन किया गया था। इसमें जिले में कुल 45 लाख 87 हजार 30 मतदाता थे। यह 28 सितंबर को प्रकाशित सूची में 45 लाख 56 हजार 668 हो गए हैं। दोनों की तुलना में 30 हजार 362 मतदाताओं की कमी हुई है। जिले में चलाए गए मतदाता सूचियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान 93 हजार 122 नए नाम जोड़े गए हैं। वहीं, आपत्तियों के आधार पर एक लाख 23 हजार 484 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

दोहरे नाम वाले मतदाताओं को लेकर शिकायत गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से राजनीतिक पार्टीयों से जुड़े लोग प्रशासनिक अधिकारियों को दोहरे नाम वाले मतदाताओं को लेकर शिकायत दर्ज कर रहे थे। जिसके बाद अधिकारी हरकत मेें आए और मतदाताओं के नाम, रिलेशन व जेंडर के का सत्यापन किया गया। जिसमें काफी लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए। इस बार मतदाता सूची विशेष अपडेट की गई है।