script

Aaj Ka Ank Jyotish 15 January 2021 इन मूलांक वालों के लिए प्रोफेशनल ग्रोथ का दिन

locationजयपुरPublished: Jan 15, 2021 07:58:05 am

Submitted by:

deepak deewan

Numerology Predictions 15 January 2021 Shukrawar Ka Rashifal Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope In Hindi आज 15 जनवरी 2021 है, न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि 15 का संयुक्त अंक एकल अंक 06 के जैसा परिणाम प्रदान करेगा। आज का भाग्यांक 03 है। अंक 03 और अंक 08 आज बहुत ही शुभ साबित होगा।

Numerology Today 15 January 2021 Ank Jyotish 15 January 2021

Numerology Today 15 January 2021 Ank Jyotish 15 January 2021

जयपुर. आज 15 जनवरी 2021 है, 15 का संयुक्त अंक एकल अंक 06 के जैसा परिणाम प्रदान करेगा। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि आज का भाग्यांक 03 है। अंक 03 और अंक 08 आज बहुत ही शुभ साबित होगा।
अंक ज्योतिष में मूलांक देखा जाता है जोकि व्यक्ति की जन्म तारीख का योग होता है। किसी व्यक्ति का जन्म 14 को हुआ तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 1+4=5 आता है। इस तरह उस व्यक्ति का मूलांक 5 कहा जाएगा। जन्म तिथि, जन्म माह और जन्म वर्ष का कुल योग भाग्यांक कहलाता है। जैसे किसी का जन्म 22-04-1969 को हुआ है तो इन सभी अंकों के योग को भाग्यांक कहा जाता है। 2+2+0+4+1+9+6+9=33=6 यानि उसका भाग्यांक 6 होगा।
मूलांक 1
प्रोफेशनल लाइफ में आज आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। आपकी सूझबूझ से आज हर परेशानी का हल ढूढ़ लेगें। लवमेट से मुलाकात का मौका मिल सकता है। लाइफ पार्टनर को कुछ भेंट करेंगे। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – गुलाबी
मूलांक 2
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर आएंगे। ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। संतान से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – आसमानी
मूलांक 3
आज बिजनेस में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम जीवन सामान्य बना रहेगा। शुभ अंक – 4 शुभ रंग – केसरिया
मूलांक 4
व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। प्राइवेट नौकरी में साथियों का सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। लाइफ पार्टनर या लवमेट से खुशी की प्राप्ति हो सकती है। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – सफेद
मूलांक 5
बिजनेस में आपका दिन मिलाजुला असर देने वाला रहेगा। ऑफिस में बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। लवमेट से मुलाकात करने के अवसर सामने आएंगे। लाइफ पार्टनर से संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। शुभ अंक – 6 शुभ रंग – सफेद
मूलांक 6
आज का दिन अनुकूल रहेगा पर बिजनेस में जोखिम भरे मामलों में निर्णय न लें। आज ऑफिस पालीटिक्स हावी हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं। लवमेट या लाइफ पार्टनर से रोमांस के अवसर मिलेंगे। शुभ अंक – 5 शुभ रंग – नीला, काला
मूलांक 7
पुश्तैनी व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। ऑफिस में आज विरोधी सक्रिय हो सकते हैं पर विवादों की स्थिति से दूर रहें। लवमेट से मुलाकात का मौका मिल सकता है। लाइफ पार्टनर से सपोर्ट मिलेगा। शुभ अंक – 8 शुभ रंग – काला
मूलांक 8
प्रोफेशनल लाइफ के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जाब और बिजनेस में लाभ के कई अवसर सामने आएंगे। आज लवमेट से आपकी मुलाकात हो सकती है। लाइफ पार्टनर का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शुभ अंक – 3 शुभ रंग – हरा
मूलांक 9
आज नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने का दिन है। ऑफिस में आज बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। शुभ अंक – 2 शुभ रंग – लाल

ट्रेंडिंग वीडियो