Aaj Ka Ank Jyotish 20 January 2021 इन अंक वाले व्यापारियों के लिए बेहद अच्छा रहेगा आज का दिन
numerology horoscope prediction 20 January 2021 Ank jyotish 20 January 2021 Ka Ank fal बुधवार को 20 जनवरी 2021 है। 20 का संयुक्त अंक एकल अंक 02 के जैसा परिणाम प्रदान करेगा। आज का भाग्यांक 08 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है जबकि 08 का स्वामी ग्रह शनि है।

जयपुर. बुधवार को 20 जनवरी 2021 है। 20 का संयुक्त अंक एकल अंक 02 के जैसा परिणाम प्रदान करेगा। आज का भाग्यांक 08 है। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि 02 का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है जबकि 08 का स्वामी ग्रह शनि है। अंक 02, 03 व 09 के व्यापारियों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। आज बिजनेस ग्रोथ के प्रयास जरूर सपफल होंगे।
मूलांक 1. बिजनेस में परिश्रम करना होगा। प्राइवेट नौकरी में आज लाभ प्राप्त करेंगे। आज लवलाइफ में खुशी महसूस होगी। लाइफ पार्टनर से रोमांस का समय मिलेगा। अंक 1 तथा 5 आज के लिए शुभ अंक है।
मूलांक 2. आर्थिक रूप से अच्छा दिन है। जॉब या बिजनेस में तरक्की मिलेगी। लवमेट से मुलाकात का मौका मिलेगा, या लाइफ पार्टनर से तालमेल बना रहेगा। आपके लिए आज अंक 2 तथा 3 शुभ अंक है।
मूलांक 3. बिजनेस करनेवालों को लाभ मिलेगा। प्राइवेट जॉब वालों के लिए बदलाव का आज बेहतर अवसर है। आज देवगुरू की उपासना जरूर करें। लवमेट से मुलाकात होगी। लाइफ पार्टनर से आर्थिक लाभ होगा। आज अंक 3 तथा 9 शुभ अंक है।
मूलांक 4. आज जॉब में तरक्की तय है। बिजनेस ग्रोथ के लिए अच्छा अवसर है। लवमेट या लाइफ पार्टनर को कोई उपहार देने का योग बना है। हनुमानजी की उपासना आज बेहद लाभदायक रहेगी। अंक 4 तथा 9 आज के आपके शुभ अंक हैं।
मूलांक 5. प्राइवेट नौकरी के लिए प्रगति का दिन है। बिजनेस में खासा लाभ होने के योग हैं। लवमेट से मुलाकात का मौका मिलेगा। लाइफ पार्टनर के व्यवहार से मन प्रसन्न बना रहेगा। आज अंक 5 तथा 6 शुभ है।
मूलांक 6. करियर में प्रगति के लिए दिन अच्छा है। बिजनेस या प्राइवेट नौकरीवालों की इन्कम बढेगी। लवमेट या लाइफ पार्टनर से रोमांस के मौके मिलेंगे। अंक 6 तथा 7 आज आपके लिए शुभ है।
मूलांक 7. करियर के दृष्टिकोंण से आज का दिन बेहतर साबित होगा। प्राइवेट जाब में वेतन ज्यादा मिल सकता है, बिजनेस में रुके हुए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर या लवमेट से पूरा सपोर्ट प्राप्त होगा। आज अंक 7 तथा 5 शुभ अंक है।
मूलांक 8. प्रोफेशनल लाइफ में पूर्ण सफलता मिलेगी। अंक 3 या 8 वाले आपको खासा लाभान्वित करेंगे। लाइफ पार्टनर के व्यवहार से खिन्नता आ सकती है, लवमेट से रिश्ता मजबूत बना रहेगा। 8 अथवा 3 आज के लिए शुभ अंक है।
मूलांक 9. नए व्यावसायिक अनुबंध होने के योग हैं। प्राइवेट नौकरीवालों की कामकाम से संबंधित कोई यात्रा हो सकती है। आज अंक 9 या 8 शुभ अंक हैं। आज गणेशजी की पूजा करें या चने की दाल का दान करें।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज