Aaj Ka Ank Jyotish 22 January 2021 इन मूलांकवालों को पुश्तैनी धन-संपत्ति का मिलेगा लाभ
22 January 2021 Ka Ank Rashifal Today Numerology 22 January 2021 Horoscope Today 22 January 2021 Todays Horoscope 22 January 2021

जयपुर. आज पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन शुक्रवार है। आज 22 जनवरी 2021 है यानि 22 का अंक। न्यूमरोलाजिस्ट पंडित एमकुमार शर्मा बताते हैं कि यह संयुक्त अंक एकल अंक 04 की तरह परिणाम प्रदान करेगा। 04 का स्वामी ग्रह राहु है जोकि बहुत संघर्षाें के बाद ही सफलता देता है। आज का भाग्यांक 01 है जिसका स्वामी सूर्य है। राजकीय कार्याें के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है।
मूलांक 1- जॉब में प्रगति के संकेत हैं। बिजनेस में बेहद शुभ अवसर है। अंक 1 तथा 2 आज के आपके शुभ अंक हैं। लाइफ पार्टनर या लवमेट के साथ आज किसी मंदिर में जाकर पूजा-पाठ या दर्शन करें। लक्ष्मीजी की उपासना से लाभ होगा।
मूलांक 2- करियर के लिए बेहतर अवसर है। बिजनेस या प्राइवेट जॉब में आज लाभान्वित रहेंगे। अंक 1 तथा 7 आपको लाभ प्रदान करेगा। आज लाइफ पार्टनर या लवमेट से लाभ होगा।
मूलांक 3- आज धन का आगमन होगा। पुश्तैनी व्यवसाय में प्रगति होगी। ऑफिस में रुके कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। अंक 3 तथा 9 शुभ अंक है। लव लाइफ के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है। हनुमानजी की उपासना से लाभ होगा।
मूलांक 4- आज का दिन प्रगति में पूरी तरह सहायक है। प्राइवेट जॉब में उन्नति करेंगे। दांपत्य सुख सामान्य बना रहेगा। लवमेट की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे। अंक 4 तथा 5 आज आपके लिए शुभ है।
मूलांक 5- आज धन व्यय होगा। व्यवसाय या नौकरी में नए कार्य प्रारंभ हो सकते हैं। लाइफ पार्टनर या लवमेट को कोई तोहफा देने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा होगा। अंक 5 तथा 6 शुभ अंक है।
मूलांक 6- प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी। धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। कोई पुश्तैनी काम आपको लाभान्वित करेगा। अंक 6 तथा 9 आज के लिए शुभ अंक है। लक्ष्मीजी की पूजा करने से लाभ होगा.
मूलांक 7- बिजनेस या प्राइवेट नौकरी के लिए आज का दिन प्रगतिकारक है। आज धन की प्राप्ति हो सकती है। पुश्तैनी संपत्ति से लाभ होगा। पारिवारिक उपलब्धियों से मन प्रसन्न रहेगा। आज अंक 2 तथा 5 शुभ है।
मूलांक 8- जॉब या बिजनेस में पूरी सफलता मिलेगी। आज धन लाभ की प्रचुर संभावना है। आपके लिए आज अंक 8 तथा 6 शुभ अंक है। आपको लवमेट या लाइफ पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा।
मूलांक 9- प्राइवेट नौकरी या व्यवसाय करनेवालों को खासा लाभ प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज लवलाइफ या वैवाहिक जीवन में थोड़ी परेशानी महसूस होगी। आज अंक 9 तथा 7 शुभ अंक है।
अब पाइए अपने शहर ( Jaipur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज