
सभा के क्षेत्राधिकार वाले 12 जिलों के आजीवन सदस्य और विधानसभा क्षेत्रवार प्रतिनिधियों में से 7606 मतदाताओं ने 4436 ने वोट डाले। इस मौके पर चंदलाई ने कहा कि कुरीतियों को खत्म करने के साथ ही समाज में एकजुटता और सामाजिक प्रकल्पों को पूरा करने पर जोर दिया जाएगा। ताकि समाज को एक नई दिशा मिल सके।

अध्यक्ष राम सिंह चंदलाई, उपाध्यक्ष प्रताप सिंह राणावत, महामंत्री बलबीर सिंह हाथोज, संगठन मंत्री धीर सिंह शेखावत, सह मंत्री मोहन सिंह बग्गड़, कोषाध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह मुंडरू एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए एडवोकेट सुरेन्द्र सिंह नरूका, अजयपाल सिंह पचकोड़िया, अजयवीर सिंह जीरोता, एडवोकेट गजराज सिंह कैलाई, जोगेन्द्र सिंह सावरदा, जितेंद्र सिंह शेखावत, नटवर सिंह रोयल, पृथ्वी सिंह कालीपहाड़ी, मूल सिंह त्रिलोकपुरा, महेन्द्र सिंह भंवरथला, लोकेन्द्र सिंह लोटवाड़ा, विरेन्द्रपाल सिंह, हेमेन्द्र कुमारी दूदू, हर्षवर्धन सिंह मुंडरू, श्रवण सिंह लवाण चुने गए।