script175 सालों से बजती जा रही ये रहस्यमयी घंटी, देखकर वैज्ञानिक भी हो गए हैरान | Oxford electric bell a mysterious bell | Patrika News

175 सालों से बजती जा रही ये रहस्यमयी घंटी, देखकर वैज्ञानिक भी हो गए हैरान

Published: Jan 14, 2018 03:51:49 pm

Submitted by:

Ravi Gupta

दुनिया में एक ऐसा बेल है जो कि सालों से बजता ही जा रहा है वो भी बिना बैटरी बदलें।

Bell
नई दिल्ली। हर एक चीज़ एक सीमित समय के लिए ही चलती है चाहे वो कोई मशीनरी चीज़ हो या फिर खुद इंसान का शरीर। इस निश्चित समयावधि के बाद ये रूक ही जाती है। कुदरत का ये नियम लाखों वर्षो से चलता आ रहा है और आगे भी चलता रहेगा। कुदरत के इस नियम के आगे तो विज्ञान भी अपने घुटने टेक दिए है। लेकिन दुनिया में एक चीज़ ऐसी भी है जिसे देखकर वैज्ञानिक हैरान हो गए है। जी,हां एक दुनिया में एक ऐसा बेल है जो कि सालों से बजता ही जा रहा है वो भी बिना बैटरी बदलें। हैरान करने वाली ये बात बिल्कूल सच है। हम किसी मैकेनिकल चीज को चलाने के लिए बैटरी का इस्तेमाल तो करते है लेकिन कुछ दिन बाद बैटरी के समाप्त हो जाने पर हम उसको फिर से चलाने के लिए बैटरी का इस्तेमाल दोबारा करते है।
आखिर कोई बैटरी कब तक चलें, एक साल, दो साल खैर ये भी बहुत ज्य़ादा ही हो गया। लेकिन दुनिया में अजीब और रहस्यों से भरी चीज़ों की कमी कहां? एक ऐसी ही रहस्यमयी घंटी है जा कि बिना बैटरी बदलें लगभग 175 सालों से बजती ही आ रही है और तो और इस बेल की बैटरी को पिछले 175 सालों से नहीं बदला गया और अब इसी कारण के चलते ये बेल पूरी दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए रिसर्च करने का एक विषय बन गया है।
ये बेल अपनी इसी खासियत के कारण अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है। इस आश्चर्यजनक बेल का नाम है ऑक्सफोर्ड इलेक्ट्रिक बेल। अब इस बेल के बिना बैटरी बदलें लंबे समय तक चलने का सही कारण क्या है ये तो खैर वैज्ञानिकों के रिसर्च के बाद ही पता चलेगा लेकिन ये वाकई में हैरान करने वाली ही बात है एक बेल बिना बैटरी के लंबे समय तक कैसे चल रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो