जयपुर

कार्मिकों का बंटवारा: जयपुर ग्रेटर नगर निगम में लगाए 20 उपायुक्त

राजधानी में दो नगर निगमों के गठन के बाद कार्मिकों का बंटवारा हो गया, अब नए सिरे से कार्मिकों को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। जयपुर ग्रेटर नगर निगम में शुक्रवार को करीब 20 उपायुक्त लगाए गए है। इनमें विधानसभावार बनाये गए नए जोनों में भी जोन उपायुक्त लगाए गए है।

जयपुरJul 04, 2020 / 01:41 am

abdul bari

जयपुर ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज नगर निगम जयपुर का बनेगा अलग—अलग लोगो

जयपुर।
राजधानी में दो नगर निगमों के गठन के बाद कार्मिकों का बंटवारा हो गया, अब नए सिरे से कार्मिकों को जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। जयपुर ग्रेटर नगर निगम में शुक्रवार को करीब 20 उपायुक्त लगाए गए है। इनमें विधानसभावार बनाये गए नए जोनों में भी जोन उपायुक्त लगाए गए है।
नगर निगम जयपुर ग्रेटर आयुक्त ने एक आदेश जारी कर ये उपायुक्त लगाए है। इसके अनुसार आभा बेनीवाल को उपायुक्त मुख्यालय लगाया गया है। मोहन सिंह को उपायुक्त राजस्व द्वितीय, नवीन भारद्वाज को उपायुक्त राजस्व प्रथम, हर्षित वर्मा को उपायुक्त स्वास्थ्य प्रथम, अतुल शर्मा को उपायुक्त गैराज, कविता चौधरी को उपायुक्त कार्मिक के अलावा राष्ट्रदीप यादव को उपायुक्त मानसरोवर जोन की जिम्मेदारी यथावत रखी है। वहीं गीता करनानी को उपायुक्त फायर, श्यामलाल जांगिड़ को उपायुक्त आयोजन प्रथम, मोनिका सोनी को उपायुक्त उद्यान, पारुल सोनी को उपायुक्त एनयूएलएम, दीपिका गजराज को उपायुक्त स्टोर, पवनकुमार शर्मा को उपायुक्त पशु प्रबंधन और मनीष सोनी को उपायुक्त स्वास्थ्य द्वितीय के पद पर लगाया है।
वहीं विधानसभावार बनाये गए नए जोन कार्यालयों में अब जोन उपायुक्त लगा दिए गए है। इनमें सुरेश चौधरी को मालवीय नगर जोन उपायुक्त, सरोज पारीक को उपायुक्त विद्याधर नगर जोन, राहुल अग्रवाल को उपायुक्त झोटवाड़ा जोन, ममता नागर को उपायुक्त जगतपुरा, करणी सिंह को उपायुक्त मुरलीपुरा जोन, प्रमोद शर्मा को उपायुक्त सांगानेर जोन में लगाया गया है।

Home / Jaipur / कार्मिकों का बंटवारा: जयपुर ग्रेटर नगर निगम में लगाए 20 उपायुक्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.