scriptरफ्तार का कहर! तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला | Old Man Killed in Bike Accident, Jaipur | Patrika News

रफ्तार का कहर! तेज रफ्तार बाइक ने बुजुर्ग को कुचला

locationजयपुरPublished: Jan 07, 2020 01:19:44 pm

Submitted by:

dinesh

मालवीय नगर में रात को एक तेज रफ्तार बाइक ने सडक़ पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला। हिट एण्ड रन मामले में पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुटी है…

accident-1.jpg
जयपुर। मालवीय नगर में रात को एक तेज रफ्तार बाइक ने सडक़ पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बाइक लेकर भाग निकला। हिट एण्ड रन मामले में पुलिस बाइक सवार की तलाश में जुटी है। विशेष बात यह है कि अपेक्स सर्किल पर लगातार हादसे हो रहे है। पुलिस से मिली के अनुसार यहां पर रोजाना सडक़ दुर्घटना होती है। पिछले पंद्रह दिन में यहां पर तीन लोगों की सडक़ हादसों में मौत हो चुकी है। ये सभी हादसे रात में हुए है। हादसों की वजह यातायात नियमों की पालना नहीं करना सामने आया है।
पुलिस के अनुसार रात करीब आठ बजे अपेक्स सर्किल पर एक बुजुर्ग सडक़ पार कर रहा था इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी । घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रप्रस्थ कॉलोनी मॉडल टाउन मालवीय नगर निवासी 69 वर्षीय लालचंद केसवानी के रूप में हुई है। आज परिजनों की मौजूदगी में उसका पोस्टमार्टम होगा। बाइक सवार की पहचान के लिए पुलिस घटना स्थल व उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है।
कार डिवाइडर से टकरा कर पलटी, दो घायल
मानसरोवर में देर रात एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े बारह बजे गुर्जर की थड़ी के पास एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद गुर्जर की थड़ी पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटाकर यातायात सुचारू करवाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो