scriptपरिसीमन में तीन हिस्सों में बंट गए पुराने वार्ड | Old wards were divided into three parts in delimitation | Patrika News

परिसीमन में तीन हिस्सों में बंट गए पुराने वार्ड

locationजयपुरPublished: Dec 09, 2019 06:26:52 pm

Submitted by:

Ankit

पांच हजार तक की आबादी की अंतर आ गया है परिसीमन के दौरान दोनों ही नगर निगमों के वार्डों में

परिसीमन में तीन हिस्सों में बंट गए पुराने वार्ड

परिसीमन में तीन हिस्सों में बंट गए पुराने वार्ड

जयपुर. राजधानी के दोनों नगर निगमों की तस्वीर रविवार को वार्डों के लिहाज से साफ हो गई। कौन सा व्यक्ति किस वार्ड में है, यह रविवार को दोनों नगर निगम के ड्राफ्ट प्रकाशन के साथ ही पता चल गया है। एक तिहाई सीटें महिलाओं के लिए भी आरक्षित रहेंगी। परिसीमन के दौरान ग्रेटर और हैरिटेज नगर निगम में पांच हजार से अधिक की आबादी का अंतर आ गया है। ग्रेटर में तो कई वार्ड 10 हजार आबादी से नीचे चले गए हैं। वहीं हैरिटेज भी इसी तरह की असमानता देखने को मिली है। हालांकि निगम अधिकारियों का कहना है कि नियमों के मुताबिक ही परिसीमन हुआ है।
परिसीमन में पुराने 91 वार्ड बढकऱ 250 हो गए। ऐसी स्थिति में एक वार्ड के तीन हिस्से हो गए। चुनाव की तैयारियों में जुटे दावेदारों को तैयारी नए सिरे से शुरू करनी होगी क्योंकि कुछ माह पहले सरकार ने वार्डों की संख्या बढ़ाकर 150 की थी, जिसे बाद में विखंडित कर दिया था।
नगर निगम मुख्यालय में रविवार को आयुक्त विजय पाल सिंह ने बताया कि सोमवार से 20 दिसम्बर तक आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी और उसके बाद निस्तारण का काम होगा। 27 दिसम्बर तक आपत्तियों को टिप्पणी के साथ राज्य सरकार को प्रेषित कर दिया जाएगा। पांच जनवरी को वार्ड परिसीमन का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
आरक्षण की स्थिति

गे्रटर नगर निगम
वर्ग कुल—-महिलाएं

एससी — 20——07
एसटी—- 07——01

ओबीसी—- 32——11
अनारक्षित—- 91——30

सबसे छोटा वार्ड: झोटवाड़ा विस क्षेत्र के वार्ड 55 की आबादी 8491 है।
सबसे बड़ा वार्ड: सांगानेर विस क्षेत्र के वार्ड 98 की आबादी 13765 है।
हैरिटेज नगर निगम

वर्ग कुल—-महिलाएं
एससी—– 11——04

एसटी—— 03——04
ओबीसी— 21——07

अनारक्षित— 65——-21
-सबसे छोटा वार्ड: आमेर विस क्षेत्र का वार्ड 03 की आबादी 11091 है।

-सबसे बड़ा वार्ड: हवामहल विस क्षेत्र का वार्ड 10 की आबादी 16541 है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो