scriptज्वैलरी शॉप पर डकैती डालने वाला एक आरोपी और गिरफ्तार | One accused who robbed a jewelery shop and arrested | Patrika News
जयपुर

ज्वैलरी शॉप पर डकैती डालने वाला एक आरोपी और गिरफ्तार

मुख्य सरगना सहित तीन आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार

जयपुरJun 14, 2021 / 08:10 pm

Lalit Tiwari

ज्वैलरी शॉप पर डकैती डालने वाला एक आरोपी और गिरफ्तार

ज्वैलरी शॉप पर डकैती डालने वाला एक आरोपी और गिरफ्तार

चौमूं थाना पुलिस ने दिन दहाड़े ज्वैलरी शॉप पर हुई डकैती के मामले में माल बिकवाने और आपराधिक षड़यंत्र में शामिल एक आरोपी को और गिरफ्तार किया हैं। पुलिस इस मामले में मुख्य सरगना सहित तीन जनों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी हैं।
डीसीपी (पश्चिम) प्रदीप मोहन ने बताया कि 11 अप्रेल को चौमूं निवासी अर्जुन सोनी ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया था कि उसकी ज्वैलरी की दुकान एमके एण्ड संस बापू बाजार कसाईयों की मोरी पर हैं। वह यहां अपने भाई दीपक के साथ बैठते हैं। दीपक किसी काम से बाहर गए थे। दुकान पर उनका भतीजा काव्य उनके साथ बैठा था, तभी दो अलग अलग बाइक से आए बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर मारपीट कर हाथ पैर बांधकर 12 लाख और आधा किलो सोना लूटने के बाद फायर कर भाग गए।
पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी-
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद डकैती की वारदात करने वाले सरगना सुमेर सिंह, शशांक पांडे और सुनार ललित सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में सोमवार को जालेऊ फतेहपुर सीकर निवासी महेश कुमार (27) पुत्र किशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
इस तरह करते थे वारदात-
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महेश कुमार की फतेहपुर जेल में रहने के दौरान सुमेर सिंह उर्फ वसूली से मुलाकात हुई थी। जमानत पर छूटने के बाद सुमेर सिंह के कहने पर आरोपी महेश कुमार ने चौमू में डकैती की योजना अपने अन्य साथियों जितेन्द्र, योगेन्द्र, शशांक, मनोज कुमार, भूपेन्द्र और गोविन्द माली के साथ बनाई थी। योजना के अनुसार वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी महेश कुमार के साथी चौमूं आए लेकिन वह किसी कारणवश नहीं आ पाया और उसने वारदात में अपने साथी योगेन्द्र को बाइक सहित भिजवाया। डकैती की वारदात चौमूं में करने के बाद तीन चार दिन बाद डकैती का माल बंटवारा आपस में किया। महेश कुमार ने ललित सोनी को 320 ग्राम सोना बेचा, डकैती का माल सोना बेचने से महेश कुमार को 1 लाख रुपए और 205 ग्राम सोना प्राप्त जिसे लेकर वह फरार हो गया। आरोपी मोबाइल बंद कर फरारी काट रहा था।
यह हो चुका बरामद
आरोपी सुमेर के कब्जे से एक पिस्टल 5 कारतूस, आरोपी शशांक पांडे से एक पिस्टल 8 खाली कारतूस, एक देशी कट्टा और तीन कारतूस बरामद किए जा चुके हैं। अब तक 300 ग्राम जेवरात बरामद किए जा चुके हैं। शेष माल बरामद करना बाकी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो