scriptदीपोत्सव पर बंटेंगे एक लाख मास्क | one lac mask will be distributed on deepotsav | Patrika News
जयपुर

दीपोत्सव पर बंटेंगे एक लाख मास्क

कोरोना के खिलाफ जंग में सरकार के साथ व्यापार मंडलों ने भी एकजुटता दिखाते हुए दीपोत्सव के दौरान मास्क और सैनिटाइजर उपलब्ध करवाने की बात कहते हुए दीपोत्सव के दौरान एक लाख मास्क वितरण का लक्ष्य रखा है। नगर निगम जयपुर गे्रटर एवं हैरिटेज की पहल में शामिल होने के लिए व्यापार मंडल, एनजीओ, स्काउट गाइड, महिला स्वयं सहायता समूह, आर्टिस्ट आदि के प्रतिनिधियों ने सहमति दी है।

जयपुरOct 22, 2020 / 01:10 am

Chandra Shekhar Pareek

mask distribution

mask distribution

बुधवार को नगर निगम के सभासद भवन में आयोजित बैठक में इन संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने कहा कि न केवल मास्क और सैनेटाइजर उपलब्ध करवाने में बल्कि उनके पास उपलब्ध जन शक्ति का उपयोग भी वे इस आंदोलन को आम आदमी तक पहुंचाने में करेंगे।
नो मास्क नो एंट्री के गेट बनवाएंगे
एमआई रोड व्यापार मंडल की ओर से यह घोषणा की गई है कि दीपोत्सव के दौरान 7 दिन तक बाजार में आने वाले ग्राहकों को लगभग 1 लाख मास्क वितरित किये जायेगे। इसके साथ सजावट के लिए बनाए जाने वाले गेटों पर मास्क नहीं तो प्रवेश नही और बिना मास्क घर से नहीं निकले, मास्क ही वैक्सीन है जैसे स्लोगन लिखे ग्लो साईन बोर्ड लगवाए जाएंगे।
महिलाओं को समझाएगी प्रतिनिधि
महिला समूहों की प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि वे अपनी सदस्यों के साथ घर-घर जाकर महिलाओं को समझाएंगी कि घर के किसी भी सदस्यों को बिना मास्क बाहर नहीं जाने दे। इसके साथ ही बार-बार साबुन से हाथ धोने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील भी लोगों से करेंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो