script

मोदी सरकार 2.0 का एक वर्ष: राजस्थान में भाजपा डिजिटल तकनीक से करेगी वर्चुअल रैलियां

locationजयपुरPublished: Jun 05, 2020 12:33:02 am

15 से 25 जून तक भाजपा प्रदेश प्रदेश के 200 विधानसभाओं में करेगी 400 वीडियो कांफ्रेंस, 1 जून से 30 जून तक चलेगा अभियान
 

a7.jpg
विकास जैन / जयपुर। भाजपा आगामी 15 से 25 जून तक प्रदेश के 200 विधानसभाओं में 400 वीडियो कांफ्रेंस करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों को भाजपा जनता के बीच लेकर जाएगी। इसके लिए 1 जून से 30 जून तक अभियान चलेगा।
भाजपा वर्चुवल रैली आयोजित करेगी, जिनमें डिजिटल तकनीक के माध्यम से हजारों लोग जुड़ेंगे। भाजपा के केन्द्रीय नेता इन्हें संबोधित करेंगे। इसके लिए केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को प्रभारी बनाया गया है। जयपुर और भरतपुर संभाग की रैली 14 जून, बीकानेर और जोधपुर सम्भाग की 20 जून, उदयपुर, अजमेर और कोटा सम्भाग की 27 जून को होगी। प्रत्येक बूथ पर अभियान चला कर वाट्सअप ग्रुप बनाए जाएंगे। इस अभियान के लिए विधायक रामलाल शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।
पार्टी के सभी मोर्चों द्वारा 1 से 7 जून तक सेवा कार्य के तहत मास्क और सेनेटाइजर वितरण का अभियान चलाया जा रहा है, जिसके साथ की लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के प्रति जागरुक भी किया जा रहा है। इस अभियान के लिए सांसद सी.पी.जोशी और सांसद दीया कुमारी को प्रभारी बनाया गया है। इस अभियान के दौरान 1 से 15 जून तक पार्टी प्रदेश, संभाग और जिला स्तर पर प्रेस वार्ता करेगी, उसकी माॅनिटरिंग और विषयों के चयन की जिम्मेदारी केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के पास रहेगी, सब जगह प्रेस वार्ता की तैयारी के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी को जिम्मेदारी दी गई है।
8 से 14 जून तक बूथ सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा इसके तहत पूरे प्रदेश में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए 25 लाख घरों तक 2-2 कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र लेकर जाएंगे। इस अभियान के लिए विधायक चन्द्रकांता मेघवाल को प्रभारी बनाया गया है। इन सब कार्यक्रमों की तैयारी, आयोजन और सफलता की सारी जानकारी समय-समय पर प्रदेश को मिले इसके लिए भी टीम बनाई गई है, जिसके प्रभारी केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो