script

महिला अपराधों में कमी लाने के लिए विशेष अभियान की ऑनलाइन शुरूआत

locationजयपुरPublished: Oct 23, 2020 11:03:20 pm

Submitted by:

Lalit Tiwari

कानून पोक्सो एक्ट, साइबर एक्ट, रैगिंग एक्ट, जेजे एक्ट आदि की दी जानकारी

महिला अपराधों में कमी लाने के लिए विशेष अभियान की ऑनलाइन शुरूआत

महिला अपराधों में कमी लाने के लिए विशेष अभियान की ऑनलाइन शुरूआत

प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने, उन्हें अपने अधिकारों और कानूनों के प्रति सजग करने तथा लैगिंक समानता की भवाना प्रबल करने के सात ही महिला अपराधों में कमी लाने के उदेश्य से अभियान चलाया जाएगा।
अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राईट्स एवं एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय से शिक्षण संस्थानों को महिला अत्याचार प्रावधानों के बारे में ऑनलाइन जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। जिसमें युवाओं को अपराध व अपराधियों से बचने व अपराध के परिणामों से अवगत कराने के साथ ही विभिन्न कानून पोक्सो एक्ट, साइबर एक्ट, रैगिंग एक्ट, जेजे एक्ट आदि की जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा हिंगोनिया ने युवाओं को आवश्यक कानूनी जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सम्बन्धित पुलिस अधीक्षक जिला कलेक्टर से समन्वय स्थापित कर प्रत्येक पंचायत स्तर पर महिला अत्याचार व बलात्कार सम्बन्धी कानून के विषय मे जागरूकता एवं इनके दुष्परिणामों बाबत् आमजन को अवगत करवाने हेतु बैठक अपनी बात का आयोजन करेंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो