scriptसचिवालय में आएंगे सिर्फ अधिकारी और कर्मचारी | Only officers and employees will come to the secretariat | Patrika News

सचिवालय में आएंगे सिर्फ अधिकारी और कर्मचारी

locationजयपुरPublished: Apr 20, 2020 08:10:23 pm

Submitted by:

Ashish

Modified lockdown : मॉडिफाइड लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेश के बाद कार्मिक विभाग ने सोमवार को शासन सचिवालय में अधिकारी और कर्मचारियों के लिए फिर से आदेश जारी किया है।

Only officers and employees will come to the secretariat

सचिवालय में आएंगे सिर्फ अधिकारी और कर्मचारी

जयपुर
Modified lockdown : मॉडिफाइड लॉकडाउन के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आदेश के बाद कार्मिक विभाग ने सोमवार को शासन सचिवालय में अधिकारी और कर्मचारियों के लिए फिर से आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक शासन सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पूर्व में जो भी दिशा निर्देश जारी किए गए थे, इसमें कुछ संशोधन किया गया है। इस संशोधन के मुताबिक आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों को छोड़कर बाकी सभी विभागों में केवल उप शासन सचिव और उच्चतर पदों पर कार्यरत अधिकारी अपने निजी स्टॉफ के साथ कार्यालय में उपस्थित होंगे।
मंत्रालयिक कर्मचारियों को एक तिहाई की सीमा में रोटेशन के आधार पर कार्यालय में उपस्थित होने की अनुमति नहीं होगी। किसी भी मंत्रालय कर्मचारियों को जरूरत के आधार पर कार्यालय में बुलाया जा सकेगा। जरूरी सेवाओं से संबंधित विभागों के कार्यालय पहले की तरह खुले रहेंगे और उनके संबंध में कर्मचारियों की संख्या की कोई पाबंदी नहीं होगी। कार्मिक विभाग की प्रमुख शासन सचिव रोली सिंह ने यह आदेश जारी किए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो