जयपुर

बजट 2017: महिलाएं बोलीं, प्रोत्साहन है, राहत नहीं

गर्ल्स एजुकेशन के लिए यह बजट कुछ हद तक सराहना बटोर रहा है…

जयपुरFeb 07, 2018 / 04:54 pm

पुनीत कुमार

जयपुर। मुख्यमंत्री ने बजट में जीएसटी लाने के लिए प्रयास दर प्रयास की जानकारी दी गई है, लेकिन जीएसटी आने से पहले महंगाई का तोड़ निकालने के लिए कदम उठाया जाता तो अच्छा रहता। बजट में महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित की गई घोषणाएं सीधे तौर पर ग्रामीण स्तर पर फायदेमंद साबित होंगी। हालांकि आम जरूरतों की चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया है। गल्र्स एजुकेशन के लिए यह बजट कुछ हद तक सराहना बटोर रहा है…
मामला बालिका शिक्षा का हो या महिला रोजगार का। सरकार ने इस बजट में सुरक्षा पर भी खासा ध्यान रखा है। बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग इस बात का मुख्य सबूत है। पेंशन योजनाओं में राशि का बढ़ाया जाना भी सही है।
– छात्राओं को छात्रावास से दो किमी की दूरी पर साइकिल की योजना व 12वीं में 90 प्रतिशत अंक लाने पर स्कूटी की योजना
– मजबूत होंगी महिलाएं, शिक्षा और सेल्फ डिफेंस पर खासा ध्यानopinion,rajasthan budget,rajasthan budget news,rajasthan budget 2017,rajasthan budget 2018,
– 3.6 लाख बालिकाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग। इससे महिला अपराधों में कमी व अपराधियों के हौसले पस्त होंगे
– 60 साल से अधिक आयु की महिलाओं की पेंशन बढ़ाकर 1000 रु. की। राजधानी में हजारों महिलाओं को राहत
– 33 हजार महिला शिक्षकों की निकलेगी भर्ती। अर्से से नौकरी का इंतजार कर रही महिलाओं के लिए राहत की फुहार
– 05 स्थानों (जोधपुर, कुंभलगढ़, अंता, चूरू, राजसमंद) में राजकीय कन्या महाविद्यालय खुलने से महिला शिक्षा को बढ़ावा
लड़कियों को सीधे तौर पर मिलेगा फायदा…
इस बार बजट में महिलाओं और लड़कियों के लिए खास घोषणाएं की गई हैं। इसमें शिक्षा और अन्य जरूरती योजनाओं की घोषणाएं सबसे ज्यादा प्रभावशाली हैं। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की बेटियों को आर्थिक सहायता, बालिका शिक्षा के लिए 5000 रुपए प्रोत्साहन राशि और कन्या के विवाह पर देय अनुदान राशि व प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने की घोषणाएं सीधे तौर पर उन्हें फायदा पहुंचाने वाली हैं। साथ ही माध्यमिक बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाली स्कूली छात्राओं को स्कूटी देने की घोषणाएं भी प्रोत्साहित करने में कारगर साबित होगी।
 

Home / Jaipur / बजट 2017: महिलाएं बोलीं, प्रोत्साहन है, राहत नहीं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.