scriptप्रदेश में अपराधों को लेकर विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना | Opposition targeted the government on crimes in the state | Patrika News

प्रदेश में अपराधों को लेकर विपक्ष ने साधा सरकार पर निशाना

locationजयपुरPublished: Mar 06, 2020 02:40:18 pm

Submitted by:

rahul

राज्य विधानसभा में आज पुलिस औऱ कारागार की अनुदान मांगो पर बहस में विपक्ष ने राजस्थान में अपराध और माफियाराज बढने का आरोप लगाया।

jaipur

rajasthan assembly

जयपुर। राज्य विधानसभा (Rajasthan Assembly)में आज पुलिस औऱ कारागार की अनुदान मांगो पर बहस में विपक्ष (Opposition ) ने राजस्थान में अपराध और माफियाराज (crimes in the state )बढने का आरोप लगाया। कांग्रेस के विधायकों ने भी प्रदेश में पुलिस में भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर निशाने साधे। बहस की शुरुआत भाजपा के विधायक अभिनेष महर्षि ने की। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए पुलिस को जो बजट दिया जाता हैं, वो बहुत नाकाफी है। इससे पुलिस को काम करने में परेशानी आती हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ अर्से से प्रदेश में शर्मनाक घटनाओं में लगातार बढोत्तरी हो रही है। चाहे अलवर के थानागाजी का मामला हो या बहरोड में एक अपराधी को उसी के साथियों के जरिए छुड़ाकर ले जाने का मामला हो। उन्होंने कहा कि अपराध बढ़ रहे हैं। सीएम सरकार के सात संकल्प में पुलिस को ज्यादा बजट देने का भी संकल्प लेती तो अच्छा होता। पुलिस के सामने आज अपराधी छूट कर भाग जाते है। बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट को बार बार कहना पड़ रहा है कि कानून व्यवस्था ठीक करें। कांग्रेस की सरकार अपनी पुलिस को साधन नही दे पाती। इससे पुलिस परफॉर्म नही कर पाती। पुलिस कर्मियों को अवकाश नहीं मिलता है। उन्हें एक दिन की छुट्टी देनी चाहिए। साथ ही मैस ओर वर्दी भत्ता अच्छा मिले दे। कांग्रेस के भरत सिंह ने कहा कि जनता में आज पुलिस की छवि ठीक नही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो