जानें क्या बोले सीएम-
– पीसीसी चीफ और डिप्टी सीएम पायलट खुद भाजपा के साथ डील कर रहे थे
– मेरे पास प्रूफ है रात को 2 बजे बात कर रहे थे। समय रहते हमें पता चल गया। हमारी सरकार गिराने की काफी
– पैसों की डील की गई। एक किस्त पहुंच भी गई थी। पैसे लेने वालों के नाम पूछे गए। नंबर मांगे गए। दलालों के नाम पूछे गए।
– हमारे कुछ साथी अति महत्वाकांक्ष्री बन गए। हार्स ट्रेडिंग में शामिल हो गए।
– नई पीढी को सब पसंद करते है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मैं खुद यूथ की आवाज उठाता हूं
– अच्छी बाइट देना ठीक है लेकिन आप तो खुद ही षडयंत्र में शामिल हो, अब क्या सफाई दे रहे हो।
– भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराने की साजिश में शामिल हो गए।
– देश के लिए काम करने की इच्छा होनी चाहिए। आज केन्द्र सरकार की ओर से राज्यों की सरकारों को गिराने के प्रयास किए जा रहे है।
– पहले एमपी, कर्नाटक की सरकारें गिराई गई और अब राजस्थान में षडयंत्र कर रहे है। ऐसे लोगों को कभी देश माफ नहीं करेगा।
– मेरे पास फुल मेजोरिटी है। सरकार को कोई खतरा नहीं आने दूंगा।
– मीडिया को भी देश हित में काम करना चाहिए। वे भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ है।