scriptहमारा प्रयास हर बच्चा शिक्षा से जुड़े और आगे बढ़े -मुख्यमंत्री | Our endeavor is to make every child get involved in education cm | Patrika News

हमारा प्रयास हर बच्चा शिक्षा से जुड़े और आगे बढ़े -मुख्यमंत्री

locationजयपुरPublished: Feb 14, 2020 04:33:18 pm

Submitted by:

Ashish

Chief Minister Ashok Gehlot : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि सरकार की कोशिश है कि हर बच्चा शिक्षा से जुड़े और आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सरकार का फर्ज है कि वो ऐसे फैसलें ले,

ashok gehlot

ashok gehlot

जयपुर

Chief Minister Ashok Gehlot : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना है कि सरकार की कोशिश है कि हर बच्चा शिक्षा से जुड़े और आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि सरकार का फर्ज है कि वो ऐसे फैसलें ले, जिससे आमजन को लाभ मिले। इसी सोच के साथ हमारी सरकार ने गरीब और पिछड़े तबके के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने के लिए कदम उठाए हैं। हमारा प्रयास है कि प्रदेश का हर बच्चा शिक्षा से जुड़े और आगे बढ़े। मुख्यमंत्री गहलोत शुक्रवार को एक स्कूल के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। लेकिन आवश्यकता उन्हें तराशने की है। राज्य सरकार इस दिशा में लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने मातृभाषा हिन्दी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यद्यपि वर्तमान परिदृश्य में अंग्रेजी का माहौल बढ़ रहा है लेकिन हिन्दी माध्यम से शिक्षित प्रतिभाएं भी किसी से कम नहीं हैं।

देश ने तय किया बड़ा सफर
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 70 साल में देश ने विकास का बड़ा सफर तय किया है। 70 साल पहले जिस देश में लोग बिजली के बारे में नहीं जानते थे, वह देश आज विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देश में खड़ा है। विकास की संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती लेकिन हमारे महान नेताओं के विजन से हुए विकास को नकारना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

शिक्षा पहुंचाना प्राथमिकता
इस कार्यक्रम में शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि गांव-ढाणी तक संस्कारित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। आधुनिक शिक्षा के लिए निजी क्षेत्र की चुनौती को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल उनके मुकाबले में पीछे नहीं रहेंगे। हमारी सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि सरकारी स्कूल स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित हों। मुख्य सचिव डीबी गुप्ता ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों एवं नवाचारों की जानकारी दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो