scriptराष्ट्र रक्षा के लिए तैयार हैं हमारे युवा – राज्यपाल | Our youth are ready to protect the nation - Governor | Patrika News

राष्ट्र रक्षा के लिए तैयार हैं हमारे युवा – राज्यपाल

locationजयपुरPublished: Nov 20, 2019 05:36:53 pm

Submitted by:

Sunil Sisodia

एन. सी. सी. दिवस पर राज्यपाल कलराज मिश्र बोले
जयपुर।
राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि राष्ट्रीय कैडेट कोर के कैडेट्स का अभ्यास बेहतरीन है। युवाओं ने अपने शरीर को इस तरह से ढाल लिया है कि वे राष्ट्र की रक्षा के लिए हर चुनौती का मुकाबला कर सकते हैं।
 

राष्ट्र रक्षा के लिए तैयार हैं हमारे युवा - राज्यपाल

rajasthan governer

राज्यपाल बुधवार को राजस्थान विश्वविद्यालय के महाराजा कॉलेज मैदान में एन.सी.सी. दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।

राज्यपाल ने कहा कि युवा चाहे कोई भी कैरियर अपनाएं, उन्हें ईमानदारी और निष्ठा से राष्ट्र की सेवा करनी है। राष्ट्रीय कैडेट कोर को समाज में ऐसा वातावरण का निर्माण करना है। जिससे भारत की सशक्त सेना में शामिल हेाने के लिए युवा प्रेरित हो सकें। एनसीसी संगठन को एकता और अनुशासन पर चलना है। युवा कैडेट्स को एकता और अनुशासन का पाठ पढ़ाना है, ताकि वे समाज, प्रदेश और देश के लिए स्वप्रेरणा से कार्य करने को तैयार हो सकें।
उन्होंने कहा कि युवा नागरिकों के चरित्र निर्माण, भाईचारा, अनुशासन, साहसिक व नि:स्वार्थ सेवा के लिए एनसीसी की भूमिका समाज के लिए महत्वपूर्ण है। एनसीसी संगठन को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को आगे बढ़ाने में सहयोगी बनना होगा। राष्ट्रीय कैडेट कोर को ऐसा संगठित, प्रशिक्षित और प्रेरित युवा संगठन तैयार करना है जो समाज में भारतीय संस्कृति के साथ राष्ट्रीय एकता और देश भक्ति का वातावरण बना सके। हमें ऐसे युवा तैयार करने हैं, जो मानव जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व भी प्रदान करने के लिए सक्षम हों।
कैडेट्स को भारत सरकार की योजनाओं में भागीदारी निभानी होगी। जल संरक्षण, डिजिटल इण्डिया, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ टीकाकरण जैसे अभियानों में भी एनसीसी कैडेट्स को बढ़-चढ़कर योगदान देना होगा। समारोह ने एनसीसी के महानिदेशक लेफ्टिनेन्ट जनरल राजीव चौपड़ा, उप महानिदेशक एयर कमोडोर आरएम सामी और राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति आर.के कोठारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। इससे पहले राज्यपाल ने एनसीसी के तीनों विंग जल, थल व नभ और गल्र्स बटालियन की परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। एनसीसी की छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और पिलानी की एनसीसी छात्राओं ने बैण्ड वादन प्रस्तुत किया। इस मौके पर आयोजित प्रदर्शनी का राज्यपाल ने अवलोकन किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो