scriptमैरी कॉम को पद्म विभूषण, सिंधु को पद्म भूषण | Padma Vibhushan for Mary Kom, Padma Bhushan for Sindhu | Patrika News

मैरी कॉम को पद्म विभूषण, सिंधु को पद्म भूषण

locationजयपुरPublished: Jan 25, 2020 11:18:48 pm

Submitted by:

Lalit Prasad Sharma

ओलम्पिक पदक विजेता दिग्गज मुक्केबाज एमसी. मैरी कॉम को शनिवार को भारत सरकार ने देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण देने की घोषणा की है।

jaipur

मैरी कॉम को पद्म विभूषण, सिंधु को पद्म भूषण

नई दिल्ली. ओलम्पिक पदक विजेता दिग्गज मुक्केबाज एमसी. मैरी कॉम को शनिवार को भारत सरकार ने देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण देने की घोषणा की है। वहीं एक और ओलिम्पक पदक विजेता तथा मौजूदा विश्व चैम्पियन महिला बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी. सिंधु को सरकार ने तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान-पद्म भूषण से नवाजने का फैसला किया है। मैरी कॉम ने बीते साल विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीता था जो उनका विश्व चैम्पियनशिप में कुल आठवां पदक था। इस टूर्नामेंट में मैरीकॉम छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं। वहीं सिंधु ने बीते साल ही विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। सिंधु विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनी थीं। सिंधु ने रियो ओलंपिक में रजत पदक भी जीता था। इन दोनों से इसी साल टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों में भी पदक जीतने की काफी उम्मीद है।
इनके अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी जहीर खान, भारतीय महिला हॉकी टीम की मौजूदा कप्तान रानी रामपाल को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। रानी की कप्तानी में भारत ने टोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई किया है। यह तीसरा मौका होगा जब भारतीय महिला हॉकी टीम ओलम्पिक में खेलेगी। इन दोनों के अलावा पद्मश्री की सूची में महिला फुटबाल खिलाड़ी ओइनाम बेमबेम देवी, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व खिलाड़ी एम.पी. गणेश, पुरुष निशानेबाज जीतू राय, पुरुष तीरंदाज तरुणदीप राय को भी पद्मश्री अवार्ड देने का फैसला किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो