जयपुर

omg बड़ा खुलासा: दर्पण में नहीं दिखाई देती पा किस्तान के पीएम की पत्नी

— पाकिस्तानी मीडिया का दावा

जयपुरSep 29, 2019 / 11:46 am

Ankita Sharma

omg बड़ा खुलासा: दर्पण में नहीं दिखता पाक पीएम की पत्नी का प्रतिबिंब

– हमेशा बुर्के में रहती है बुशरा बीबी
नई दिल्ली। पाकिस्तान की प्रथम महिला बुशरा बीबी अकसर चर्चा में रहती हैं और एक बार फिर से वे सुर्खियों में हैं। पाकिस्तानी मीडिया का दावा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी खातून-ए-अव्वल बुशरा बीबी का प्रतिबिंब दर्पण में नजर नहीं आता है। पाक मीडिया ने यह दावा पाकिस्तानी पीएम हाउस के कर्मचारियों के हवाले से किया है। गौरतलब है कि बुशरा बीबी इमरान खान की तीसरी पत्नी हैं। और माना जाता है कि इमरान अपना कोई भी फैसला बुशरा बीबी से पूछे बिना नहीं लेते हैं। वहीं शादी से पहले इमरान का दावा था कि उन्होंने बुशरा बीबी का चेहरा शादी से पहले तक नहीं देखा था और उन्होंने शादी के लिए प्रपोज भी बिना चेहरा देखे ही किया था, क्योंकि वो हमेशा बुर्के में रहती हैं। बुशरा एक स्कॉलर और सूफी धर्मगुरु हैं। इमरान के अनुसार, उनका झुकाव सूफी विचारधारा की ओर हुआ, जिसके बाद वह सूफी विचारधारा से जुड़े सवालों के जवाब ढूढऩे के लिए वे बुशरा से मिलते थे। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई और उन्होंने बुशरा को बिना देखे प्रपोज कर दिया था। प्रपोज करने के कई दिनों बाद बुशरा ने इसका जवाब दिया था।
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
दूसरी पत्नी ने लगाए थे गंभीर आरोप


वहीं इमरान खान की दूसरी पत्नी रेहम खान ने इमरान और बुशरा की शादी के बाद दोनों पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। रेहम खान ने कहा था कि मैं उनकी पत्नी थीं और वह अपनी आद्यात्मिक गुरु के साथ चक्कर चला रहे थे। रेहम ने आरोप लगाया कि उनके पूर्व पति इमरान बुशरा को पिछले 3 सालों से जानते थे और जब रेहम और इमरान दांपत्य जीवन में थे तब भी वह बुशरा से मिलते थे। उन्होंने कहा, इमरान खान भरोसमंद आदमी नहीं हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इमरान पर समलैंगिक होने के भी आरोप लगाए थे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.