scriptपाकिस्तान में हिंदुओं पर बढ़े अत्याचार, इमरान की पार्टी के नेता ने भारत में ली शरण | Pakistan PTI Formar MLA Baldev Singh | Patrika News

पाकिस्तान में हिंदुओं पर बढ़े अत्याचार, इमरान की पार्टी के नेता ने भारत में ली शरण

locationजयपुरPublished: Sep 10, 2019 01:36:52 pm

Submitted by:

Mohan Murari

Pakistan : पड़ोसी देश पाकिस्तान में वहां रह रहे हिंदुओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कभी हिंदू समुदाय की लड़कियों का अपहरण कर, उनका धर्मपरिवर्तन करवा कर जबरन शादियां की जा रही हैं। साथ ही हिंदुओं से मारपीट करते हुए उनको निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे अत्याचारों से वहां रह रहे हिंदू परेशान हैं।

पाकिस्तान में हिंदुओं पर बढ़े अत्याचार, इमरान की पार्टी के नेता ने भारत में ली शरण

पाकिस्तान में हिंदुओं पर बढ़े अत्याचार, इमरान की पार्टी के नेता ने भारत में ली शरण

नई दिल्ली। Pakistan : पड़ोसी देश पाकिस्तान में वहां रह रहे हिंदुओं पर अत्याचार लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कभी हिंदू समुदाय की लड़कियों का अपहरण कर, उनका धर्मपरिवर्तन करवा कर जबरन शादियां की जा रही हैं। साथ ही हिंदुओं से मारपीट करते हुए उनको निशाना बनाया जा रहा है। पाकिस्तान में लगातार बढ़ रहे अत्याचारों से वहां रह रहे हिंदू परेशान हैं। पाकिस्तान में आम हिंदू ही नहीं हिंदू समुदाय के नेता भी परेशान है। बढ़ते अत्याचारों से परेशान होकर प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के नेता बलदेव सिंह पाकिस्तान को अलविदा कह दिया और भारत में शरण ले ली। बलदेव सिंह इमरान की पार्टी तहरीक—ए—इंसाफ से पूर्व में विधायक रह चुके हैं। बलदेव खैबर पख्तून ख्वा इलाके की बारीकोट आरक्षित सीट से विधायक रह चुके हैं। बलदेव को पाकिस्तान से जान बचाकर भागना पड़ा। बलदेव ने भारत से राजनीतिक शरण मांगी है।
परिवार पहले ही आ गया

पाकिस्तान से पिछले महीने ही भारत आए बलदेव का कहना है कि पाकिस्तान में हिंदुओं की बुरी स्थिति है। वहां हिंदुओं पर लगातार अत्याचार किए जा रहे हैं। इन्हीं से परेशान होकर बलदेव ने अपने परिवार को पहले ही भारत भेज दिया था। अब बलदेव भी भारत आ गए हैं। बलदेव परिवार सहित खन्ना में रह रहे हैं। बलदेव ने बताया पाकिस्तान में कट्टरपंथी लोगों द्वारा लगातार हिंदू समुदाय के नेताओं की हत्या की जा रही है।

भारत सरकार करे पैकेज की घोषणा

बलदेव सिंह ने कहा, पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं पर लगातार खतरा बना हुआ है। बलदेव ने कहा, पाकिस्तानी हिंदुओं को बचाने के लिए मोदी सरकार को कुछ करना चाहिए और उनके लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा करनी चाहिए ताकि पाकिस्तान से भारत आने वाले हिंदू यहां आकर बस सकें। बलदेव ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान पर भी आरोप लगाया। बलदेव ने कहा, इमरान खान अपने वादे पर खरे नहीं उतरे। इमरान ने कहा था कि वे पाकिस्तान में रह रहे सभी अल्पसंख्यकों समुदायों की सुरक्षा करेंगे और सभी को साथ लेकर चलेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो