Train news : यात्रियों के लिए तरसी पैलेस ऑन व्हील्स, पहले फेरे में 67, चौथे में 35 यात्री
जयपुरPublished: Nov 02, 2023 10:18:46 am
जयपुर. राजस्थान पर्यटन का फीका प्रमोशन और कमजोर ब्रांडिंग के कारण शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स पावणों को तरस गई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि 84 सीट वाली ट्रेन पहले फेरे से ही पावणों के लिए तरस रही है। पहले फेरे में 67 यात्री थे।


सैर सपाटे तक सीमित रहा प्रमोशन और ब्रांडिंगराजस्थान पर्यटन के प्रमोशन व ब्रांडिंग के लिए पर्यटन विभाग के अफसरों के विदेश दौरे सैर सपाटे तक ही सीमित रहे। अधिकारियों के एक विदेश दौरे पर सरकार ने 10 से 15 लाख रुपए खर्च किए, लेकिन परिणाम नहीं मिले।
जयपुर. राजस्थान पर्यटन का फीका प्रमोशन और कमजोर ब्रांडिंग के कारण शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स पावणों को तरस गई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि 84 सीट वाली ट्रेन पहले फेरे से ही पावणों के लिए तरस रही है। पहले फेरे में 67 यात्री थे। वहीं, दूसरे व तीसरे फेरे में भी स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रही। हाल यह है कि चौथे फेरे में महज 35 यात्री ही रह गए। यात्रियों की कम होती संख्या से पर्यटन विशेषज्ञ भी चिंतित है, लेकिन जिम्मेदारों को परवाह नहीं है। उधर, शाही ट्रेन दिल्ली से 35 यात्रियों को लेकर गुरुवार सुबह 7. 30 बजे गांधी नगर पहुंचेगी, जहां उनका राजस्थानी परंपरा से स्वागत किया जाएगा।