scriptफिर पटरी पर लौटेगी शाही रेल ‘पैलेस ऑन व्हील्स’ | PALACE ON WHEELS WILL RUN TRACK | Patrika News

फिर पटरी पर लौटेगी शाही रेल ‘पैलेस ऑन व्हील्स’

locationजयपुरPublished: May 20, 2022 01:14:48 pm

Submitted by:

Girraj Sharma

Palace on Wheels जयपुर। ‘पैलेस ऑन व्हील्स‘ फिर से पटरी पर दौड़ेगी। ‘पैलेस ऑन व्हील्स‘ ट्रेन का संचालन भारतीय रेलवे के साथ निजी सहभागिता पर किया जाएगा। Rajasthan Tourism Development Corporation यह निर्णय गुरूवार को पर्यटन भवन में आयोजित RTDC Board of Directors meeting राजस्थान पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक लिया गया।

फिर पटरी पर लौटेगी शाही रेल  'पैलेस ऑन व्हील्स'

फिर पटरी पर लौटेगी शाही रेल ‘पैलेस ऑन व्हील्स’

Palace on Wheels जयपुर। ‘पैलेस ऑन व्हील्स‘ फिर से पटरी पर दौड़ेगी। ‘पैलेस ऑन व्हील्स‘ ट्रेन का संचालन भारतीय रेलवे के साथ निजी सहभागिता पर किया जाएगा। Rajasthan Tourism Development Corporation यह निर्णय गुरूवार को पर्यटन भवन में आयोजित राजस्थान पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल की बैठक लिया गया। शीघ्र ही रेलवे के साथ एग्रीमेंट किया जाएगा और पर्यटकों के लिए ‘पैलेस ऑन व्हील्स‘ पटरी पर दौड़ेगी।

निजी सहभागिता पर किया जाएगा संचालन
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ की अध्यक्षता में हुई बैठक में निगम की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने एवं निगम कार्मिकों के हित में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। राठौड़ ने बताया कि ‘पैलेस ऑन व्हील्स‘ ट्रेन का संचालन भारतीय रेलवे के साथ निजी सहभागिता पर किया जाएगा। इसके अंतर्गत कोई फर्म ऑपरेशन एंड प्रबंधन मॉडल पर निगम को निश्चित लाभ देते हुए ट्रेन को संचालन करेगी। इस संबंध में शीघ्र ही रेलवे के साथ एग्रीमेंट किया जाएगा और पर्यटकों के लिए ‘पैलेस ऑन व्हील्स‘ पटरी पर दौड़ेगी।

निगम कर्मियों को मिलेंगे सातवें वेतनमान के परिलाभ
राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ ने बताया कि निगम कर्मियों के स्वास्थ्य कल्याण को सुनिश्चित करते हुए अब आरजीएचएस (राजस्थान गर्वमेंट हैल्थ स्कीम) को निगम में भी लागू किया जाएगा। साथ की सातवें वेतन आयोग के परिलाभ निगम कर्मचारियों को मिलेंगे। राजस्थान पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन धर्मेन्द्र राठौड़ ने बताया कि मृतक आश्रितों को अनुकम्पात्मक आधार पर निगम सेवा में नियुक्ति व राजस्थान कान्ट्रेक्च्युअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट, नियम 2022 को भी निगम में अंगीकृत करने के प्रस्तावों का बैठक में अनुमोदन किया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो