scriptधौलपुर—अलवर जिला परिषद में कांग्रेस को बहुमत | panchayat election in rajasthan | Patrika News

धौलपुर—अलवर जिला परिषद में कांग्रेस को बहुमत

locationजयपुरPublished: Oct 30, 2021 12:16:10 pm

भाजपा को लगा बडा झटका
पंचायत चुनाव : जिला प्रमुख-प्रधान का चुनाव आज

धौलपुर—अलवर जिला परिषद में कांग्रेस को बहुमत

धौलपुर—अलवर जिला परिषद में कांग्रेस को बहुमत


अरविन्द सिंह शक्तावत
जयपुर.
अलवर-धौलपुर में हुए पंचायत चुनाव के शुक्रवार को परिणाम आए। कांग्रेस जिला परिषद और पंचायत समिति दोनों में ही भाजपा पर भारी पड़ी है।

धौलपुर और अलवर जिला परिषद् में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। इसी प्रकार दोनों जिलों की 22 पंचायत समितियों के परिणामों में भी कांग्रेस आगे रही है। इन जिलों की छह पंचायत समितियों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है, वहीं भाजपा को मात्र दो ही पंचायत समितियों में पूर्ण बहुमत मिल सका है। अब शनिवार को जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव होंगे।
जीत—हार पर किसने क्या कहा

— कांग्रेस को भारी बहुमत मिलने की हार्दिक प्रसन्नता है। इसके लिए सभी मतदाताओं का आभार एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद। सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई। — अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री, राजस्थान
— कांग्रेस पार्टी का ही जिला प्रमुख बनेगा। 72 जिला परिषद सदस्यों में से कांग्रेस के 42 और भाजपा के सिर्फ 26 सदस्य ही जीते। — गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

— चुनावों में भाजपा और निर्दलीयों को 58 प्रतिशत मत मिले हैं। कांग्रेस को 42 प्रतिशत मत मिले। इससे स्पष्ट है कि जनादेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ है। भाजपा जहां हारी है, वहां हार के कारणों पर मंथन करेंगे। — सतीश पूनिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
जिला परिषद वार्ड जीते
कुल वार्ड – 72
कांग्रेस – 42
भाजपा – 26
अन्य – 4

पंचायत समिति …वार्ड जीते
कुल वार्ड – 492
कांग्रेस 208
भाजपा 158
बसपा 12
अन्य 113
वार्ड रिक्त – 1

ट्रेंडिंग वीडियो