scriptचार जिलों में पंचायत चुनाव, प्रदेश कांग्रेस ने लगाए पर्यवेक्षक | Panchayat elections in four districts, State Congress put observers | Patrika News
जयपुर

चार जिलों में पंचायत चुनाव, प्रदेश कांग्रेस ने लगाए पर्यवेक्षक

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस ने चार जिलों में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने विधानसभावार पर्यवेक्षक लगाए है। इन्हें प्रभारी पदाधिकारियों के साथ लगाया गया है।

जयपुरNov 27, 2021 / 08:48 pm

rahul

pcc jaipur

pcc jaipur

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस ने चार जिलों में होने वाले पंचायत चुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा ने विधानसभावार पर्यवेक्षक लगाए है। इन्हें प्रभारी पदाधिकारियों के साथ लगाया गया है। श्रीगंगानगर में प्रभारी उपाध्यक्ष नसीम अख्तर इंसाफ के साथ सचिव जियाउररहमान है। इसके अलावा सादुल शहर में नितिन वत्स, गंगानगर में संजय जोशी,करणपुर में कृष्ण मेहरा, सूरतगढ में पूसाराम गोदारा,रायसिंहनगर में सोहन ढिल और अनूपगढ विधानसभा में यशपाल गहलोत को लगाया है। बारां में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष मुमताज मसीह और पीसीसी सचिव देशराज मीणा के साथ अंता में ललित बोरीवाल, किशनगंज में रूपेशकांत व्यास, बारां अटरू में अख्तर खान और छबडा में अजय कच्छावा को लगाया है। इसी तरह कोटा में महासचिव जीआर खटाणा के साथ पीपल्दा में अजीत यादव, सांगोद में खानू खां बुधवाली,लाडपुरा में कैलाश मीणा और रामगंज मंडी में राजेन्द्र शर्मा को पर्यवेक्षक लगाया है। इसके अलावा करौली में डॉ जितेन्द्र सिंह और ललित यादव के साथ टोडाभीम में महेन्द्र गहलोत,हिण्डौन में शुभदेश चौहान, करौली में रघुवीर सिंह और सपोटरा में ज्योति खंडेलवाल को पर्यवेक्षक लगाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो