scriptसरपंचों का खोया सम्मान लौटाएगी कांग्रेस- सचिन पायलट | Panchayati Raj Has Collapsed In Rajasthan Under BJP: Sachin Pilot | Patrika News

सरपंचों का खोया सम्मान लौटाएगी कांग्रेस- सचिन पायलट

locationजयपुरPublished: Sep 05, 2018 09:06:20 am

Submitted by:

santosh

www.patrika.com/rajasthan-news/

sachin pilot

सरपंचों का खोया सम्मान लौटाएगी कांग्रेस- सचिन पायलट

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा कि वसुंधरा सरकार में सबसे ज्यादा कोई ठगा गया है तो वह सरपंच है। सरपंचों के अधिकारों को पूर्णतया खत्म कर भाजपा सरकार ने पंचायतीराज व्यवस्था को खोखला कर दिया है।
पायलट मंगलवार को सरपंच संघ राजस्थान के आह्वान पर मानसरोवर में आयोजित सरपंच एवं पंचायतीराज प्रतिनिधि महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। पायलट ने कहा कि बंद कमरों में बैठकर मंत्री-अधिकारी ग्रामीण विकास की भूमिका तय कर रहे हैं। सरपंचों के अधिकार खत्म कर उनका शोषण किया जा रहा है।
शैक्षणिक योग्यता के नाम पर सरपंचों के चुनाव लडऩे तक के अधिकार को समाप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि सरपंचों का सवा साल का कार्यकाल बाकी है। दो महीने बाद जब हमारी सरकार सत्ता में आएगी, तो 21 सूत्रीय मांगों को पूरा कर हम आपका खोया हुआ मान-सम्मान लौटाने का कार्य करेंगे। पंचायतीराज सिस्टम को उसका खोया सम्मान वापस लौटाया जाएगा।
ये भी बोले
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि भाजपा ग्राम स्वराज की धारणा को तोड़ रही है। विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी के साथ ही मोहन प्रकाश, डॉ. हरि सिंह, प्रताप सिंह खाचरियावास, अर्चना शर्मा ने भी संबोधित किया। सम्मेलन का संयेाजन हेमराज शर्मा ने किया।
कांग्रेस की वापसी जरूरी: गहलोत
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अशोक गहलोत ने कहा कि देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए कांग्रेस की वापसी जरूरी है। देश व प्रदेश में गत पांच वर्षों से विकास ठप है। गौरव यात्रा को फिजूलखर्ची बताते हुए कहा कि उन्हें अब माफी यात्रा निकालनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के रामदेवरा गांव में बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए।
‘अध्यक्ष के नेतृत्व में लडऩे की परंपरा’
कांग्रेस में अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लडऩे की परंपरा रही है। हाईकमान उस आधार पर निर्णय करती है। पचपदरा में बुधवार को होने वाली संकल्प रैली में भाग लेने मंगलवार को जोधपुर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सी पी जोशी ने पत्रिका से बातचीत में यह बात कही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो