script

गहलोत और पांडे में मंत्रणा, दिल्ली रैली के टारगेट पर हुई बात

locationजयपुरPublished: Dec 08, 2019 02:37:38 pm

Submitted by:

rahul Rahul Singh

जयपुर 8 दिसंबरकांग्रेस ने 14 दिसंबर को दिल्ली रैली के लिए तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे आज जयपुर आए

गहलोत और पांडे में मंत्रणा, दिल्ली रैली के टारगेट पर हुई बात

गहलोत और पांडे में मंत्रणा, दिल्ली रैली के टारगेट पर हुई बात

जयपुर 8 दिसंबर
कांग्रेस ने 14 दिसंबर को दिल्ली रैली के लिए तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे आज जयपुर आए और सीएम हाउस में सीएम अशोक गहलोत से रैली की तैयारियों को लेकर मंत्रणा की। राजस्थान से 50 हजार कार्यकर्ताओं और लोगों को रैली में ले जाने का लक्ष्य रखा है और इसके लिए हर जिले को टारगेट भी दिए गए हैं। पार्टी की ओर से प्रभारी मंत्रियों, जिला संगठन प्रभारियों और कांग्रेस जिलाध्यक्षों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी बांट दी गई है।
रैली में भीड़ लाने के लिए कार्यकर्ताओं को ये भी कहा जा रहा है कि अगले साल की शुरूआत में पंचायत चुनाव होने है। ऐसे में जो नेता ज्यादा भीड लेकर पहुंचेगा उसके टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। ऐसे में पंचायत चुनाव में कांग्रेस टिकट के दावेदार भीड़ की जुगाड में लगे हुए है। दोनों नेताओं के बीच बैठक में राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर भी बातचीत की गई
मुख्यालय में कंट्रोल रूम —
प्रदेश कांग्रेस ने नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली भारत बचाओ रैली के लिए मुख्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। प्रदेश मुख्यालय में स्थित कन्ट्रोल रूम में प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल सिंह शेखावत, संगठन महासचिव महेश शर्मा, सचिव प्रशान्त शर्मा, राजेश चौधरी, शारदा साध, बिरदीचंद शर्मा, विक्रम वाल्मिकी, अब्दुल हफीज जयपुरी, सुरेन्द्र लाम्बा, विक्रमसिंह शेखावत (चूरू), पवन राजोरिया, राजेन्द्र शर्मा, गोपाल नावरिया, मानसिंह कुमावत, कुलदीप सिंह राजपुरोहित, इकरामुद्दीन खान, सुमेर सिंह चारण, ओमप्रकाश जैदिया, महेन्द्र सिंह खेड़ी, सादिक चौहान, कमल माहेश्वरी, आशीष परेवा, भूपेन्द्र आलोरिया, राजेश अत्री, डॉ. मुजीब खान, राजेन्द्र आर्य, सुनील शर्मा और राकेश पीपाड़ा को शामिल किया गया है। ये कन्ट्रोल रूम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशन में प्रदेश के समस्त जिला कांग्रेस कमेटियों एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के प्रमुख कांग्रेसजनों से समन्वय स्थापित करेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो