scriptजयपुर में तेंदुए का आतंक, माॅर्निंग वाॅक पर निकले साधु पर किया हमला | Panther attack on a monk in Jaipur | Patrika News

जयपुर में तेंदुए का आतंक, माॅर्निंग वाॅक पर निकले साधु पर किया हमला

locationजयपुरPublished: Sep 01, 2017 02:30:00 pm

Submitted by:

Abhishek Pareek

तेंदुए ने शुक्रवार को एक शख्स पर हमला कर दिया। हमले में महाराज रामरजदास त्यागी जख्मी हो गए।

panther attack
जयपुर। गलता की पहाड़ियों में अक्सर तेंदुआें को देखे जाने की तस्वीरें आैर फोटोज सामने आती रहती हैं, लेकिन इसे अभी तक किसी ने भी गंभीरता से नहीं लिया था। हालांकि शुक्रवार को तेंदुए ने एक शख्स पर हमला कर दिया।
गलता से पहले घाट के बालाजी से 200 मीटर दूर एक मंदिर के महाराज रामरजदास त्यागी पर आज सुबह 6 बजे तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में महाराज त्यागी जख्मी हो गए। शोर मचाने के बाद तेंदुआ मौके से भाग गया। महाराज त्यागी जख्मी के अनुसार श्री निवास बालाजी मंदिर से पहले मिट्टी के टीले से तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। अचानक हमले से घायल महाराज जमीन पर चित होकर गिर गए। पंजा मारने से उनकी पीठ पर पांच जगह खरोंच के निशान आ गए।
हमले के बाद जख्मी महाराज सहायता के लिए चिल्लाने लगे। इसके बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। जानकारी के मुताबिक महाराज पिछले 17 सालों से जामडोली रोड स्थित बाल हनुमान मंदिर में रह रहे हैं। वे रोजाना सुबह घूमने के लिए गालव आश्रम तक जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह पहला वाकया है जब तेंदुए ने किसी पर हमला किया है।
घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग नाका गलता से सहायक वन पालक बनवारी शर्मा अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तेंदुए के पदमार्कों से उसके होने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि इस रेंज में करीब आधा दर्जन तेंदुए हैं। हालांकि सड़क के दोनों आेर घनी आबादी है। ऐसे में जेडीए सडक के एक ओर पार्क डवलप कर रहा है। इसके लिए चार फीट ऊँची दीवार पर पाइप की रैलिंग लगाई जा रही है। घायल महाराज को स्थानीय दवाखाने से उपचार दिलवाया गया।
हम आपको बता दें कि भले ही इस क्षेत्र में ये तेंदुए का ये पहला हमला बताया जा रहा हो लेकिर अक्सर आसपास के इलाकों में कर्इ बार तेंदुए देखे जा चुके हैं। लोग तेंदुए को देखे जाने के बाद उसकी फोटो को अपने कैमरेां में कैद करने के लिए तैयार रहते हैं। कर्इ बार एेसे वाकये भी सामने आए हैं जब तेंदुए दिखार्इ देने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गर्इ।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो