scriptसाथी चुनने में रंग कर सकते हैं आपकी मदद, जानें कैसे | parsonelaipurty test | Patrika News

साथी चुनने में रंग कर सकते हैं आपकी मदद, जानें कैसे

locationजयपुरPublished: Mar 27, 2020 09:43:30 pm

Submitted by:

Mridula Sharma

आमतौर पर प्राथमिकताएं हमारी पसंद को प्रभावित करती हैं, और एक साथी का चुनाव करते समय तो हम इसका बेहद ख्याल रखते हैं।

साथी चुनने में रंग कर सकते हैं आपकी मदद, जानें कैसे

साथी चुनने में रंग कर सकते हैं आपकी मदद, जानें कैसे

रंगों के शेड आपको ये पहचानने में मदद कर सकते हैं कि आपको किस तरह का साथी चाहिए, बस आपको इसके लिए नीचे दिए रंगों में से एक रंग का चुनाव करना होगा।

1. काला: आपको ऐसा साथी चुनने की जरूरत है जो आपके सभी निर्णयों पर भरोसा करे। आपको एक मजबूत और दृढ़ साथी चुनना चाहिए।
2. लाल: आप जो भी काम करते हैं पूरे पेशन के साथ करते हैं, आपको ऐसा साथी चाहिए जो आपके अंदर जोश और जुनून को बनाए रखे।

3. पीला: आप फन लविंग पर्सन हैं और बेहद आशावादी भी। आप तनाव से दूर रहना पसंद करते हैं ऐसे में आपको अपने लिए एक बेहतर सोल मेट की जरूरत है।
4. पर्पल: आप हर रिश्ते में ईमानदारी पसंद करते हैं और खुले विचार वाले व्यक्ति हैं। आपको ऐसा साथी चुनना चाहिए जो आपका सच्चा दोस्त बन सके और जिस पर आप अपने निजी राज बता सकें।
5. हरा: आपको ऐसा साथी चाहिए जिससे आप कुछ सीख सकें। ऐसे साथी का चुनाव करें जो कुछ मामलों में आपसे ज्यादा तेज और समझदार हो।

6. हल्का नीला: ईष्र्या और नियंत्रण आपके व्यक्तित्व का हिस्सा नही हैं, आप अक्सर शाम को किसी के साथ वक्त बिताना, घूमना-फिरना और बातचीत करना पसंद करते हैं। आपको ऐसा ही जीवनसाथी चुनना चाहिए जो आजादी से उतना ही प्यार करे, जितना आप करते हैं।
7. गहरा नीला: सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप शांत रहें, आपको एक ऐसे विश्वसनीय जीवनसाथी का चुनाव करना चाहिए, जिसके साथ रहते हुए आपको किसी चीज का डर ना हो।

8. औरेंज: बिना किसी कारण के फूल देना, चांदनी रात में खुली सड़क पर घूमना आपको बेहद पसंद है। आपको ऐसा साथी चाहिए जो आपके साथ इस माहौल का आनंद ले सके।
9. सफेद: आपको सबकुछ स्पष्ट और सटीक पसंद है। आपको संतुलित स्वभाव वाले साथी को चुनना चाहिए, जो मुश्किल घड़ी में भावुक होकर नहीं दृढ़ होकर फैसले ले।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो