scriptपशुधन सहायकों की भर्ती का खुला रास्ता, जल्द जारी होंगे नियुक्ति के आदेश | Pashudhan Sahayak Bharti Rajasthan Approves:Latest Rajasthan Govt. Job | Patrika News

पशुधन सहायकों की भर्ती का खुला रास्ता, जल्द जारी होंगे नियुक्ति के आदेश

locationजयपुरPublished: Jul 21, 2019 08:16:36 pm

Submitted by:

rohit sharma

Latest Rajasthan Government Job Notifications 2019-20 : राज्य में 39 पशुधन सहायकों ( Pashudhan Sahayak Bharti Rajasthan ) के पदस्थापन आदेश शीघ्र ही जारी कर दिए जाएंगे। कृषि एवं पशुपालन मंत्री Lal Chand Kataria ने इस संबंध में फाइल को मंजूरी दे दी है।

जयपुर. राज्य में 39 पशुधन सहायकों ( Pashudhan Sahayak Rajasthan ) के पदस्थापन आदेश शीघ्र ही जारी कर दिए जाएंगे। कृषि एवं पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया ( lal chand kataria ) ने इस संबंध में फाइल को मंजूरी देकर पशुपालन विभाग के निदेशक को जल्द नियुक्ति आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
मंत्री कटारिया ने बताया कि न्यायालय ( court ) में लम्बित इस प्रकरण में राज्य सरकार के अथक प्रयासों से पशुधन सहायक भर्ती परीक्षा का रास्ता खुला है। उन्होंने बताया कि विभाग में 2077 पशुधन सहायकों की भर्ती प्रक्रियाधीन है।
पशु चिकित्सा सेवाओं को और गति प्रदान करने के उद्देश्य से 72 पद और बढ़ाने के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही एक अन्य न्यायिक प्रकरण में 56 पशुधन सहायकों को भी शीघ्र ही नियुक्ति प्रदान किया जाना प्रस्तावित है। मंत्री कटारिया ने बताया कि राज्य में पशु चिकित्सा सेवाओं को और सुदृढ़ करने के लिए 900 पशु चिकित्सकों की भर्ती प्रक्रिया भी आरंभ कर दी गई है।
वहीं, राजस्थान बजट 2019-20 में गहलोत सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए भर्ती का पिटारा खोला है। राजस्थान में 75 हजार पदों पर भर्तियां होनी है। आपको बता दें कि बजट में हुई 75 हजार भर्तियों के संबंध में अलग-अलग विभागों में पद स्वीकृत हुए हैं। ऐसे में सबसे ज्यादा पद राजस्थान के शिक्षा विभाग में हैं व सबसे कम पद परिवहन विभाग में हैं।


यहां देखें राजस्थान के कौनसे विभाग के लिए हुई कितने पदों की घोषणा.. ( Upcoming Govt. Jobs in rajasthan 2019 )

Rajasthan से जुडी अन्य खबरों के लिए यहां Click करें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो