script

‘पत्रिका 40 अंडर 40’: आइए मिलते हैं उनसे जिन्होंने किया है अलग काम

locationजयपुरPublished: Mar 19, 2021 08:50:07 am

पावर लिस्ट में राजस्थान के 40 लोग शामिल, समाज की बेहतरी व बदलाव के लिए काम

patrika_40_under_40.png

जयपुर। पत्रिका समूह के 66वें स्थापना दिवस से जुड़े आयोजनों की कड़ी में ‘पत्रिका 40 अंडर 40’ की पहल के तहत राजस्थान की पावर लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके लिए बड़ी संख्या में आवेदन मिले थे।

चयन प्रक्रिया में राष्ट्रीय स्तर की अनुभवी ज्यूरी की मदद भी ली गई है। इस लिस्ट के पहले संस्करण में विभिन्न श्रेणियों के तहत 40 वर्ष तक की उम्र वाले ऐसे प्रतिभाशाली 40 लोगों को शामिल किया गया है जिन्होंने अपने हुनर, ज्ञान व कला का सकारात्मक उपयोग समाज की बेहतरी व बदलाव के लिए किया है।

‘पत्रिका 40 अंडर 40’ लिस्ट में शामिल लोगों को पत्रिका के प्रिंट व डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश-दुनिया के रीडर्स और यूजर्स के एक बड़े वर्ग तक सशक्त अंदाज में पहुंचने का मौका भी मिलेगा। उल्लेखनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित व सम्मानित करने से जुड़ी इस पहल के तहत प्रतिभाओं को आगे भी अवसर मिलेंगे।

राष्ट्रीय स्तर की अनुभवी ज्यूरी

राष्ट्रीय स्तर की ज्यूरी में अपने-अपने क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने और खासा अनुभव रखने वाली शख्सियतों को शामिल किया गया था-

1). प्रो. हिमांशु राय, निदेशक, आइआइएम, इंदौर
2). शांतनु चौधरी, निदेशक, आइआइटी, जोधपुर
3). दीपा मलिक, देश की पहली महिला पैरालिंपिक मैडलिस्ट
4). चेतना गाला सिन्हा, फाउंडर व चेयरपर्सन, माणदेशी महिला बैंक एवं माणदेशी फाउंडेशन
5). वरुण डुग्गीराला, को-फाउंडर एवं कंटेंट चीफ, द ग्लिच
6). कविता कुरुगंथी, सोशल एक्टिविस्ट और किसान प्रतिनिधि
7). मंजू शेखावत, शिक्षिका, सोशल वर्क व एनिमल वेलफेयर
8). शोभना नारायण, जानी मानी कथक गुरु

आइए मिलते हैं उनसे जिन्होंने किया है अलग काम, पावर लिस्ट में ये लोग शामिल-

राजस्थान की 40 लिस्ट….

1. डॉ. अमित शर्मा
उम्र- 31 वर्ष, जयपुर।
कैटेगिरी- रिसर्च एंड इनोवेशन
पशुओं के लिए कृत्रिम गर्भाधान व जांच का सस्ता उपकरण बनाया है।

2. गौरव गोयल
उम्र-37 वर्ष, जयपुर
कैटेगिरी- प्रशासनिक सेवा (ब्यूरोक्रेसी)
22 वर्ष की उम्र में आइएएस बने। पांच जिलों में कलक्टर रहे। बाड़मेर कलक्टर के रूप में मनरेगा कार्यों के लिए 2011 में प्रधानमंत्री से सम्मानित।

3. रौनक अग्रवाल
उम्र- 26 वर्ष, जयपुर।
कैटेगिरी- एंटरप्रेन्योरशिप (रियल एस्टेट)
रियल एस्टेटट की परियोजनाओं पर विश्वसनीयता, पारदर्शिता के साथ काम। इमारतों के निर्माण में वास्तुकला को प्राथमिकता।

4. रजत चौहान
उम्र- 26 वर्ष, जयपुर
कैटेगिरी- स्पोट्र्स
कोपेनहेगन में विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। एशियाई खेल 2014 में टीम स्पद्र्धा में स्वण जीता।

5.डॉ. योगेश यादव
उम्र-40, जयपुर।
कैटेगिरी-हेल्थकेयर
कोरोना पर सर्वे व रिसर्च,सबसे सस्ता पीपीई किट बनाया। जिसके बाद सरकार ने पीपीई कीट सस्ते किए।

6. आदर्श सिद्धू
उम्र-38 वर्ष, जयपुर।
कैटेगिरी- प्रशासनिक सेवा (ब्यूरोक्रेसी)
आइपीएस, ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के लिए नवाचार। कई जिलों में रहते पुलिस प्रणाली में भी नवाचार किए।

7. भव्यता शर्मा
उम्र-29 वर्ष, अजमेर।
कैटेगिरी- फैशन
दक्षिण कोरिया, लंदन, दोहा व रूस में हुए फैशन शो में भारत का प्रतिनिधित्व।

8. गौरव बरडिया
उम्र- 37 वर्ष, जयपुर।
कैटेगिरी- एंटरप्रेन्योरशिप (रियल एस्टेट)
फैमिली बिजनेस के कॉमर्शियल एंड मार्केटिंग पर्सन के रूप में विख्यात। माल्स के बिजनेस को कुशल नेतृत्तव से नई ऊंचाइयां दीं।

9. अभिलाषा रणवां
उम्र- 27 वर्ष, सीकर।
कैटेगिरी- सोशल वर्क एंड पब्लिक वेलफेयर
पौधरोपण के लिए कई जिलों में कार्यरत, पौधे वाली दीदी के नाम से पहचान। समाजसेवा से भी जुड़ी हैं।

10. सौरभ स्वामी
उम्र-31 वर्ष, बीकानेर।
कैटेगिरी- प्रशासनिक सेवा (ब्यूरोक्रेसी)
आइएएस, बतौर निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान कई नवाचार किए हैं। प्रशासनिक दक्षता के लिए जाने जाते हैं।

11. निष्ठा मलिक
उम्र-24 वर्ष, कोटा।
कैटेगिरी- एंटरप्रेन्योरशिप ( ई बिजनेस)
कैंसर पीड़ितों के लिए कृत्रिम बालों का उद्यम। इंटरनेशनल कैलीग्राफर भी हैं।

12. प्रकाश राजपुरोहित
उम्र- 37 वर्ष, अजमेर
कैटेगरी- प्रशासनिक सेवा (ब्यूरोक्रेसी)
आइएएस, अभी अजमेर कलक्टर। जनता के लिए सदैव उपलब्ध, प्रशासनिक कार्यकुशलता के लिए जाने जाते हैं।

13. ऋषिका
उम्र- 21 वर्ष, हिण्डौन सिटी (करौली)।
कैटेगिरी- लिटरेचर आर्ट एंड कल्चरल एजुकेशन
पेशेवर चित्रकार हैं। पीएम समेत कई राजनीतिक हस्तियों, बॉलीवुड कलाकारों ने कला को सराहा।

14. मनोज राघव
उम्र- 36 वर्ष,दौसा।
कैटेगिरी-सोशल वर्क एंड पब्लिक वेलफेयर
लॉकडाउन में नेशनल हाइवे पर दौसा की रसोई मुहिम चलाई। गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में मिठाई व खाना पहुंचाया।

15. संजय गुप्ता
उम्र- 37 वर्ष, जयपुर।
कैटेगिरी- एंटरप्रेन्योरशिप (रियल एस्टेट)
रियल एस्टेट क्षेत्र में जाना पहचाना नाम। आवास निर्माण में विश्वसनीयता और पारदर्शिता को प्राथमिकता।

16. कपिल विरवाल
उम्र- 21 वर्ष, उदयपुर।
कैटेगिरी- एजुकेशन
जेईई 2017 के देश में टॉपर। गरीब बच्चों की शिक्षा में मदद करते हैं। दस छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप भी दी।

17. रवि पालीवाल
उम्र-36 वर्ष, उदयपुर।
कैटेगिरी- प्रशासनिक सेवा (फ्रेंच दूतावास)
फ्रेंच दूतावास में प्रोटोकॉल आफिसर। कोविड में फ्रेंच और यूरोपीय नागरिकों को बचाने के लिए फ्रांस ने ऑनर मेडल ऑफ फॉरेन अफेयर्स दिया।

18. तमन्ना भाटी
उम्र-38 वर्ष,जोधपुर।
कैटेगिरी- सोशल वर्क एंड पब्लिक वेलफेयर(एनजीओ)
एक संगठन चलाती हैं। महिला सशक्तीकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम।

19. अनिल कुमार रूलानियां
उम्र- 25 वर्ष, सीकर
कैटेगिरी- स्पोट्र्स
अफ्रीकी महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया। अब यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलबु्रस की तैयारी।

20. हुकुम चंद शर्मा
उम्र- 36 वर्ष, सवाईमाधोपुर।
कैटेगिरी- लिटरेचर, आर्ट एंड कल्चरल
चित्रकार हैं। वन्यजीव और टाइगर पेंटिंग के लिए प्रसिद्ध हैं।

21. अचला मोगरा
उम्र- 40 वर्ष उदयपुर।
कैटेगिरी- हैल्थकेयर
इलेक्ट्रोहोम्योपैथी के क्षेत्र में 18 साल से कार्यरत। स्पेशल किड्स के लिए विशेष काम।

22. जवान दान
उम्र- 35 वर्ष, जोधपुर।
कैटेगिरी- एजुकेशन
वायु सेना में 17 साल एयरवॉरियर रहे। कॉलेज में सहायक प्रोफेसर हैं, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी जुटे हैं।

23. निखिल मदान
उम्र- 36 वर्ष, जयपुर।
कैटेगिरी- एंटरप्रेन्योरशिप (रियल एस्टेट)
प्रबंधन के बूते रियल एस्टेट उद्योग को गति प्रदान की। इस क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाए।

24. दिव्या सिंह
उम्र- 28 वर्ष, जयपुर।
कैटेगिरी- प्रोफेशनल्स
सिविल इंजीनियर हैं। अमरीका में 5 साल तक कई सिविल प्रोजेक्ट किए। अब खुद की कंपनी चलाती हंै।

25. पूनाराम सांसी
उम्र-34 वर्ष, जोधपुर।
कैटेगिरी-सोशल वर्क एंड पब्लिक वेलफेयर
अपने समुदाय में नशे की लत मिटाने व शिक्षा की अलख जगाने के लिए काम। कई बार लोगों का निशाना भी बने।

26. शैफाली सक्सेना
उम्र- 27 वर्ष,जयपुर।
कैटेगिरी- एंटरटेनमेंट
घरेलू सामान बेचकर 300 रुपए में स्टार्टअप किया। इनकी म्यूजिक अकेडमी देश के नामी संगीत स्कूल्स में शामिल, महिला एचीवर पुरस्कार से सम्मानित।

27. पूनम राठौड़
उम्र- 31 वर्ष, कुचामन सिटी (नागौर)।
कैटेगिरी- रिसर्च एंड इनोवेशन
आइसीएमआर से एंटीडायबिटिक हर्बल जिमेमा सिल्वेस्ट्रे पर पीएचडी। एलर्जी के उपचार को लेकर भी काम।

28. अनीता गोयल
उम्र- 38 वर्ष, जयपुर।
कैटेगिरी- वीमन एम्पावरमेंट
मातृत्व एवं शिशुओं की सस्टेनेबल लिविंग को लेकर कार्यरत। जागरूकता के साथ लाइफस्टाइल पर फोकस।

29. रोशनी पमनानी
उम्र- 37 वर्ष, जोधपुर।
कैटेगिरी- सोशल मीडिया
दो यूट्यूब चैनल चलाती हैं। ये चैनल फैशन और सिलाई पर आधारित हैं। बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं।

30. पलक शर्मा
उम्र-23 वर्ष,कोटा।
कैटेगिरी- सोशल वर्क एंड पब्लिक वेलफेयर
ग्रीन गवर्नेंस इनिशिएटिव की सह संस्थापिका। जन स्वास्थ्य, पॉलिसी स्टडी व युवाओं को सही दिशा के लिए कार्यरत।

31. प्रवीण वर्मा
उम्र-26 वर्ष, पिलानी।
कैटेगिरी- सोशल मीडिया
इनका टनाटन वीडियो लाखों लोग डाउनलोड कर चुके हैं। हजारों लोग ऐप के वॉलेट सिस्टम से अपनी प्रतिभा के बूते पैसा कमा रहे है।

32. हर्षा रमनानी
उम्र- 34 वर्ष, जयपुर।
कैटेगिरी- प्रोफेशनल्स (फाइनेंस)
चार्टड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की फेलो मेंबर हैं। सुरक्षित व्यापार, सेवाओं के कानून, एंटी डंपिंग, एंटी सब्सिडी सबंधित बारिकियों की जानकार।

33.बिल्लू राम सैनी
उम्र-28 वर्ष, अलवर।
कैटेगिरी- एजुकेशन
लॉकडाउन में कॉलेज स्टूडेंट्स को डिजिटल माध्यम से पढ़ाया। कई वीडियो बनाए। दहेज में आम का पौधा लेकर पर्यावरण का संदेश दिया।

34. नीलिमा मिश्रा
उम्र-33 वर्ष, जयपुर
कैटेगिरी-साइंस एंड टेक्नोलॉजी
रोबोटिक्स में पीएचडी कर रही हैं,रोबोट मास्टर के रूप में पहचान। इनके बनाए रोबोट कोविड अस्पताल,, रक्षा क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

35. डॉ.अविनाश आर्य
उम्र- 31 वर्ष, जयपुर
कैटेगिरी- हेल्थकेयर
कोरोनाकाल में संक्रमितों की रिपोर्टिंग, सर्वे प्रबंधन में अहम भूमिका रही। चिकित्सा टीमों की मॉनिटियरिंग एवं प्रबंधन को सराहा गया।

36. राजूलाल चौधरी
उम्र-32, जयपुर।
कैटेगिरी- स्पोट्र्स
राजस्थान पुलिस व राजस्थान कबड्डी टीम के कप्तान है। अन्तराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में खेल चुके हैं।

37. रोहित जांगिड़
उम्र- 27 वर्ष, जयपुर।
कैटेगिरी- स्पोट्र्स
अन्तराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी हैं। एक मुकाबले में पाकिस्तान टीम को हराकर चर्चित रहे। हजारों महिलाओं को निशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण।

38. पूरब परिहार
उम्र-17 वर्ष, जोधपुर
कैटेगिरी-साइंस एंड टेक्नोलॉजी
सर्टिफाइड एथिकल हैकर। सरकारी व निजी क्षेत्र की बेबसाइट में बग ढूंढे, सुरक्षित किया। साइबर सुरक्षा के लिए जागरूक करते हैं।

39. कल्पित सिंह कुशवाह
उम्र- 30 वर्ष, जयपुर
कैटेगरी- एंटरप्रेन्योरशिप (स्टार्टअप)
विदेशी कंपनी का पैकेज छोडकर जयपुर से स्टार्टअप किया। फेस रिकग्निशन तकनीक पर विशेष काम।

40. गौरव शर्मा
उम्र-28 वर्ष, चित्तौडगढ़़
कैटेगिरी- एनर्जी एंड एनवायर्नमेंट
फाइव स्टार होटल्स या अन्य संस्थानों के गीले कचरे की कुकिंग गैस व खाद बनाते हैं। हर दिन 20 हजार टन गैस गैस पर्यावरण से रिडयूज करते हैं। दो बार टेडेक्स स्पीकर रह चुके हैं।

‘पत्रिका 40 अंडर 40’… यह एक नई शुरुआत है…प्रतिभाओं के लिए अभी और भी अवसर हैं…. पढ़ते रहिए ‘पत्रिका’

ट्रेंडिंग वीडियो