scriptजलदाय मंत्री बी डी कल्ला ने की जन सुनवाई, सुने अभाव अभियोग | pcc jansunwai jaipur | Patrika News

जलदाय मंत्री बी डी कल्ला ने की जन सुनवाई, सुने अभाव अभियोग

locationजयपुरPublished: Dec 02, 2019 01:12:08 pm

Submitted by:

rahul

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज जलदाय मंत्री बीडी कल्ला ने जनसुनवाई की।

जलदाय मंत्री बी डी कल्ला ने की जन सुनवाई, सुने अभाव अभियोग

जलदाय मंत्री बी डी कल्ला ने की जन सुनवाई, सुने अभाव अभियोग

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज जलदाय मंत्री बीडी कल्ला ने जनसुनवाई की। इस दौरान कल्ला ने आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनी और उन्हें निपटाने के निर्देश दिए। आज जन सुनवाई के दौरान ज्यादा भीड़ नहीं थी और कांग्रेस कार्यकर्ता भी कम ही थे।
कल्ला के साथ प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। जन सुनवाई के दौरान कुछ समस्याओं का तो अधिकारियों को फोन करके निस्तारण के लिए कहा वहीं कई समस्याओं को सम्बन्धित विभागों में भेजने के निर्देश दिए गए। आपको बता दें कि पीसीसी में हर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 11 बजे से जन सुनवाई होती है और इसमें अलग अलग मंत्री बैठकर आम जन और कांग्रेस कार्यकर्ता की समस्याएं सुनते है। पीसीसी के बाद अब ये जन सुनवाई जिलों में भी की जाने की तैयारियां शुरु हो गई है।
कल कांग्रेस सत्ता और संगठन की बैठक में तय हुआ था कि 15 दिन में हर जिलों में भी जन सुनवाई की जाएगी ताकि कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जन को जयपुर ना आना पड़ेे। इसके लिए जिलेवार कार्यक्रम बनाया जाएगा और हरेक मंत्री को शिडयूल के हिसाब से लगाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि जिलों में जन सुनवाई से आम जन और कार्यकर्ताओं को फायदा होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो