जयपुर

अपने बच्चे के लिए महीनों भूखा रहता है फादर पेंगुइन

लड़ाई न करने वाला पक्षी पेंगुइन अपनी बिरादरी के बड़े समूह में अंटार्कटिका में निवास करता है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी रोचक बातें-

जयपुरMar 28, 2020 / 05:22 pm

Archana Kumawat

1. पेंगुइन का सबसे पुराना जीवाश्म 40 मिलियन वर्ष से भी पहले का है। इनकी औसत उम्र 15 से 20 साल तक होती है। ताजा पानी के लिए यह बर्फ को खा जाता है।
2. पेंगुइन मांसाहारी होते हैं। ये अपना सारा खाना समुद्र से प्राप्त करते हैं। ये मछलियां, केकड़े, झींगे आदि को अपना भोजन बनाते हैं। एक वयस्क पेंगुइन एक डुबकी लगाकर एक बार में करीब 30 मछलियां पकड़ सकता है।
3. पेंगुइन के पंख होते हैं लेकिन फिर भी ये उड़ नहीं सकते हैं, बस ये तो तैरना ही जानते हैं।
4. शरीर को गर्म रखने के लिए भी यह पक्षी दिमाग लगता है। जब तापमान कम हो जाता है तो ये एक गोला बनाते हैं। गोले के अंदर जो पेंगुइन होते हैं उसके पास अन्य पेंगुइन चक्कर लगाते हैं, जब अंदर वाले पेंगुइन का शरीर गर्म हो जाता है तो यह धीरे-धीरे गोले के बाहर आ जाता है और दूसरे पेंगुइन गोले के अंदर चले जाते है।
5. पेंगुइन के अंडों की देखभाल करने का काम पिता का है। अंडा देने के बाद मां लंबे शिकार के लिए निकल जाती है। फादर पेंगुइन अपने पैरों पर अंडे को लिए महीनों तक खड़ा रहता है। महीनों तक वह भोजन नहीं करता। जब मां शिकार से लौट आती है तब फादर पेंगुइन अंडा उसे सौंप देता है।
6. पेंगुइन के नवजात बच्चे वाटर प्रूफ नहीं होते हैं। जब तक इनके वाटर प्रूफ पंख नहीं आ जाते हैं, तब तक यह पानी के बाहर ही रहते हैं।
7. पेंगुइन बड़े-बड़े झुंडों में रहना पसंद करते हैं। एक समूह में 200 से 1000 या उससे भी अधिक पेंगुइन हो सकते हैं।
8. ये पानी के अंदर 10 से 15 मिनट तक बिना सांस लिए रह सकते हैं। इनमें पानी के अंदर सांस लेने की क्षमता नहीं होती है।
9. पेंगुइन अपना ज्यादातर जीवन पानी में ही बिताते हैं लेकिन अंडे देने के लिए ही धरती पर आते हैं।
10. पेंगुइन 6 फीट ऊंची छलांग लगा सकते हैं। पानी के अंदर यह 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तैर भी सकता है यह पक्षी।

Home / Jaipur / अपने बच्चे के लिए महीनों भूखा रहता है फादर पेंगुइन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.