scriptयहां जुलाई में जून जैसी गर्मी से झुलस रहे हैं लोग | People are scorching from heat like this in June in July | Patrika News
जयपुर

यहां जुलाई में जून जैसी गर्मी से झुलस रहे हैं लोग

यहां जुलाई में जून जैसी गर्मी से झुलस रहे हैं लोग

जयपुरJul 08, 2018 / 09:11 am

PUNEET SHARMA

heat in MP, Mercury remained at 36.5 in jabalpur

heat in MP, Mercury remained at 36.5 in jabalpur

यहां जुलाई में जून जैसी गर्मी से झुलस रहे हैं लोग
जयपुर।
प्रदेश में मानसून भले ही पहुंच गया हो लेकिन मानसून की बीते एक सप्ताह की सुस्ती लोगों पर भारी पड रही है। स्थिति ऐसी है कि दिन और रात के तापमान में एक—एक डिग्री की बढोतरी हो गई है और दिन और रात गर्मी झुलसा रही है। इतना जरूर है कि दिन भर आसमान में बादलों की आवाजाही जरूर तीखी धूप से जरूर बचा रही है लेकिन उमस से भी लोग बेहाल हो रहे है। मौसम विभाग की माने तो कल से प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय होगा।

शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया वहीं रात के तापमान में भी बढोतरी हुई। हांलाकि कुछ जिलों में मामूली बूंदाबांदी हुई लेकिन यह बूंदाबांदी भी गर्मी से कुछ ज्यादा राहत नहीं दे सकी। शनिवार को भी एक दर्जन से ज्यादा जिलों में दर्ज करने लायक बारिश नहीं हुई।

राजधानी जयपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ गया और 40.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी लगभग 30 डिग्री तक दर्ज किया गया। लोग दिन भर उमस से बेहाल होते रहे और पसीने में भीगते रहे। सूरज के तेवर देखते हुए लोग घरों से बाहर निकलने से कतराते रहे।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी पूरा प्रदेश गर्मी से झुलस रहा है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में जो सिस्टम बन रहा है वह अगर आगे बढता है तो प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होगा। अभी जिस तरह से तापमान बढ रहा है यह मानसून के जल्दी सक्रिय होने की स्थितियां है। वैसे प्रदेश में छितराई बारिश का दौर जारी है लेकिन इस बारिश को दर्ज नहीं किया जा सकता है।

वैसे मौसम विभाग इस मानसून में राजस्थान में अच्छी बारिश की संभावना जता रहा है। अभी तक जो बारिश हुई है वह ठीकठाक हुई है और प्रदेश के किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।

Home / Jaipur / यहां जुलाई में जून जैसी गर्मी से झुलस रहे हैं लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो