scriptमास्क लगाकर ही घर से निकले लोग, सोशल डिस्टेंस रखना भी जरूरी- डीजीपी | People coming out of the house only after putting on a mask, it is als | Patrika News
जयपुर

मास्क लगाकर ही घर से निकले लोग, सोशल डिस्टेंस रखना भी जरूरी- डीजीपी

21 लाख 51 हजार व्यक्तियों का चालान

जयपुरMay 17, 2021 / 10:28 pm

Lalit Tiwari

मास्क लगाकर ही घर से निकले लोग, सोशल डिस्टेंस रखना भी जरूरी- डीजीपी

मास्क लगाकर ही घर से निकले लोग, सोशल डिस्टेंस रखना भी जरूरी- डीजीपी

लॉक डाउन के दौरान अनावश्यक सडकों पर घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आपात स्थिति अथवा अनुमत गतिविधियों के लिए घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनना एवं सामाजिक दूरी रखना सहित कोरोना सम्बन्धित सभी निर्देशों की पूरी पालना करना जरूरी हैं। डीजीपी पुलिस एम एल लाठर ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल का उल्लघंन करने अथवा नियम तोडने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें क्वारन्टाइन किया जा रहा हैं, जिन्हें कोरोना जांच में नेगेटिव पाए जाने पर ही घर भेजा जाएगा। इसके साथ
विधि के अनुरूप जुर्माना सहित अन्य कार्यवाही भी की जाएगी।
21 लाख 51 हजार व्यक्तियों का चालान

प्रदेश में कोरोना एडवाइजरी व नियमों की पालना के लिए राजस्थान एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक 21 लाख 51 हजार से अधिक व्यक्तियों का चालान किया जा चुका हैं। रविवार को कुल 25 हजार 632 चालान कर 32 लाख 21 हजार 400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। एपिडेमिक अध्यादेश के तहत अब तक सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 4 लाख 57 हजार 138, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 20 हजार 849, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 16 लाख 15 हजार 870 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं।
रविवार को सार्वजनिक स्थलों पर मास्क नहीं लगाने पर 1243, बिना मास्क पहने लोगों को सामान बेचने पर 77, निर्धारित सुरक्षित भौतिक दूरी नहीं रखने पर 22914 व्यक्तियों के चालान किए गए हैं।
एक दिन में 34 एफआईआर दर्ज

इसी क्रम में सार्वजनिक स्थलों पर थूकंने, शराब का सेवन करने एवं गुटखा-तम्बाकू का सेवन करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि निषेधाज्ञा तथा क्वारंटाईन मापदण्डों का उल्लघंन करने पर अब तक 4 हजार 769 एफआईआर दर्ज कर 11 हजार 817 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। रविवार को 34 एफआईआर दर्ज कर 33 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
2.52 लाख वाहन जब्त

निषेधाज्ञा व एमवी एक्ट के तहत अब तक 21 लाख 20 हजार 404 वाहनों का चालान एवं 2 लाख 52 हजार 253 वाहनों को जब्त किया गया एवं 41.12 करोड़ रुपए से अधिक जुर्माना वसूल किया जा चुका हैं। रविवार को 6256 वाहनों का चालान किया गया एवं 1218 वाहनों को सीज किया गया साथ ही 8 लाख 44 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में अब तक 237 मुकदमे दर्ज कर 312 असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है एवं 276 को गिरफ्तार किया गया हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो