scriptश्रीमाधोपुर के सूने मकान में टूटे ताले, कपड़े सुखाने गई महिला ने दी वारदात की जानकारी | Theft in house of srimadhopur | Patrika News
जयपुर

श्रीमाधोपुर के सूने मकान में टूटे ताले, कपड़े सुखाने गई महिला ने दी वारदात की जानकारी

सीकर के श्रीमोधापुर कस्बे के एक मकान में शुक्रवार देर रात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने इस मकान में उस समय चोरी कि जब मकान के मालिक जयपुर गए हुए थे। कस्बे में चोरी की घटना के आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

जयपुरJul 01, 2017 / 02:17 pm

dinesh rathore

कस्बे में शुक्रवार देर रात एक मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने यहां चार कमरो के ताले तोड़े। जिस समय इस मकान में चोरी हुई मकान के सभी सदस्य जयपुर शादी समारोह में गए हुए थे। आसपास के लोगेां ने उन्हें सूचना दे दी है। साथ ही पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड 11 में रहने वाले रोहित गुप्ता तीन दिन पहले 29 जून से ही जयपुर में शादी समारोह में गए हुए हैं। शुक्रवार की देर रात मकान सूना पाकर चोरों ने यहां धाबा बोल दिया। शनिवार दोपहर पड़ोस की एक महिला जब अपने घर की छत पर कपड़े सुखाने गई तो वारदात का खुलासा हुआ। 
Read:

सुबह चार बजे आरती के लिए मंदिर गए पुजारी के उस समय होश उड़ गए, जब उसने अंदर देखा कि…

महिला ने देखा कि पड़ोसी रोहित के घर के सभी कमरों का ताला टूटा हुआ था। महिला ने तुरंत इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी जानकारी मकान मालिक रोहित को दी। इसके बाद आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ोसी के घर की छत से रोहित के घर मुआयना किया। पुलिस ने बताया कि मकान मालिक के आने के बाद ही चोरी की पूरी वारदात का खुलासा हो सकेगा। घर से कितना सामान चोरी हुआ है उनके आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल कस्बे में हुई चोरी से लोगों में भय व्याप्त है।

Home / Jaipur / श्रीमाधोपुर के सूने मकान में टूटे ताले, कपड़े सुखाने गई महिला ने दी वारदात की जानकारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो