scriptप्रदेश की जनता को बड़ी राहत, इतना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! रात 12 बजे बाद से मिल सकती है राहत | Petrol Diesel Price Cut News Today in Hindi | Patrika News

प्रदेश की जनता को बड़ी राहत, इतना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! रात 12 बजे बाद से मिल सकती है राहत

locationजयपुरPublished: Oct 04, 2018 04:52:11 pm

Submitted by:

dinesh

www.patrika.com/rajasthan-news/

petrol pump
जयपुर। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों से परेशान प्रदेश की जनता के लिए राहतभरी खबर है। चुनावी मौसम में केंद्र सरकार ने चुनावी दांव खेलते हुए तेजी से बढ़ रहे Petrol-Diesel के दामों में ढ़ाई रूपए तक की कटौती कर दी गई है। चार राज्यों में आगामी चुनावों से पहले केंद्र सरकार ने एकबार फिर जनता को लुभाने के लिए पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की है।
गुरुवार को वित्त मंत्री Arun Jaitley ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेल की कीमतों को लेकर बड़ा ऐलान किया। वित्त मंत्री ने बताया कि तेल की कीमतों में ढ़ाई रूपए की कटौती कर दी गई है। जिसमें तेल कंपनियां एक रूपए और सरकार ने डेढ़ रूपए की Excise Duty घटा दी हैं। वित्त मंत्री ने राज्य सरकारों से भी तेल कीमतों पर वैट कम करने की अपील की है। अंतरराष्ट्रीर बाजार में Crude Oil में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी के चलते भारत में लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी में कटौती करने से अर्थव्यवस्था पर 10,500 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।
माना जा रहा है कि इससे प्रदेश में करीब ढाई रुपए तक पेट्रोल सस्ता होगा। रात 12 बजे बाद से यह राहत मिलेगी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी ठीक 25 दिन पहले यानि 9 सितंबर को पेट्रोल-डीजल पर से चार प्रतिशत वेट में कमी कर लोगों को राहत दी थी। राज्य सरकार के वेट कम करने के बाद पेट्रोल पर 2 रुपए 21 पैसा और डीजल के दाम में 2 रुपए 19 पैसा की कमी आई थी। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों के कारण इस राहत का फायदा लोगों को 21 दिन तक ही मिल पाया। आज जयपुर में पेट्रोल के दाम 84 रुपए 43 पैसा तथा डीजल के दाम 77 रुपए 77 पैसा थे। अब केन्द्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में 1 रुपए 50 पैसे की कमी करने के कारण माना जा रहा है कि लोगों को करीब ढाई रुपए तक पेट्रोल सस्ता मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो